फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Innocent death due to tractor

ट्रैक्टर की चपेट में आने से सात वर्षीय मासूम की मौत

Wed, 24 Feb 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Innocent death due to tractor
धानापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित बाबा वीर बौरहवा मंदिर चौराहे के समीप सोमवार की शाम ट्रैक्टर की चपेट में आकर सात वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे स्थानीय पीएचसी ले गए जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इकलौते पुत्र की मौत से माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

फतेहपुर सीटी के आबू नगर डाक बंगला निवासी दिनेश कुमार धानापुर कस्बा स्थित कापरेटिव बैंक में कैशियर के पद पर नियुक्त हैं। उनका सात वर्षीय इकलौता पुत्र सौरभ कुमार यूकेजी का छात्र था। सोमवार की देर शाम साढ़े छह बजे अपने माता-पिता व बहन के साथ बाजार के लिए निकला था। उसी दौरान वह पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे, उसके माता-पिता व बहन की चीखपुकार सुनकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे स्थानीय सीएचसी ले गए। वहीं ट्रैक्टर का चालक मौके से वाहन सहित भाग निकला। दिनेश कस्बा में किराए पर मकान लेकर परिवार के साथ रहते थे। सोमवार की शाम को साढ़े छह बजे खरीदारी करने के लिए पत्नी व बच्चों के साथ निकले थे। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बच्चे के माता-पिता व बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। सीओ भुवनेश चिकारा ने कहा कि अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस घटना के बाद से लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश दिखा। कस्बावासियों नें कहा कि तेज रफ्तार चल रहे वाहनों पर पुलिस कोई शिकंजा नहीं कस रही है। इससे आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कस्बा में तेज गति से चल रहे वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed