{"_id":"60f8641324f3ac195426abc9","slug":"innocent-boy-kidnapped-from-bihar-recovered-from-kabirpur-village-in-chandauli-after-four-months","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: बिहार से अगवा मासूम कबीरपुर गांव से बरामद, चार माह पहले बुआ ने ही किया था अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: बिहार से अगवा मासूम कबीरपुर गांव से बरामद, चार माह पहले बुआ ने ही किया था अपहरण
Wed, 21 Jul 2021 11:44 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:44 PM IST
सार
बिहार के रोहतास जिले के नैनाकोन गांव निवासी गोविंद त्रिगुण के आठ वर्षीय पुत्र रूद्र त्रिगुण को 29 मार्च की दोपहर सगी बुआ ने अपने बेटे के सहयोग से अगवा कर लिया था। रूद्र के पिता ने अपनी बहन और उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली के कबीरपुर गांव से बरामद हुआ मासूम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली जिले कबीरपुर गांव से पुलिस ने बुधवार को आठ साल के मासूम की बरामदगी के साथ ही आरोपित सगी बुआ को गिरफ्तार किया। चार महीने पहले आरोपित महिला ने बिहार के रोहतास से अपने ही भतीजे का अपरहण कर लिया था। कोचस थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
बिहार के रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के नैनाकोन गांव निवासी गोविंद त्रिगुण के आठ वर्षीय पुत्र रूद्र त्रिगुण को 29 मार्च की दोपहर सगी बुआ पूनम का बेटा प्रीतम पांडेय पड़ोस के लड़के को झांसा देकर नहर पर बुलाया। इसके बाद रूद्र को अपने साथ लेकर चला गया। इसकी जानकारी होने पर गोविंद त्रिगुण खोजबीन करते हुए रामनगर वाराणसी पहुंचे। लेकिन पुलिस का सहयोग नहीं मिलने से वापस लौट गए।
विज्ञापन
एक अप्रैल को पीड़ित ने अपनी बहन व उसके लड़के के खिलाफ कोचस थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया और अपहरण होने की सूचना फोटो सहित फेसबुक पर अपलोड कर दी। बीते सोमवार को एक परिचित ने मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कबीरपुर गांव में बालक को दुकान पर सामान खरीदते देखा। इसकी जानकारी होने पर गोविंद त्रिगुण ने बिहार पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
बिहार पुलिस ने बुधवार को स्थानीय कोतवाली पुलिस के सहयोग से कबीरपुर गांव के एक किराये के मकान में छापेमारी की। अपहरण की आरोपी बुआ पूनम को गिरफ्तार कर मासूम रूद्र की सकुशल बरामदगी की। इस संबंध में थाना प्रभारी एनएन सिंह ने बताया कि आरोपित महिला के खिलाफ कागजी कार्रवाई के बाद बिहार पुलिस को सौंप दिया गया है।