फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Indra defeated in kabaddi

इंदिरा ने कबड्डी में हराया

Tue, 22 Dec 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 22 Dec 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
Indra defeated in kabaddi
मुख्यालय के इलिया रोड स्थित गुरुकुल चैरिटेबल एकेडमी में सोमवार को दूसरे
विज्ञापन
दिन खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान प्रबंधक इसरार खां की निगरानी में शिक्षकों ने खेलकूद कार्यक्रम को सम्पन्न कराया।

जिसमें इंदिरा टोली ने लक्ष्मी टोली को हराया। बालिकाओं ने कबड्डी के साथ रस्साकशी में जोर आजमाइश की।
इस अवसर पर सर्वप्रथम कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बालक व बालिका वर्ग में विभिन्न टीमों के बीच मुकाबला हुआ।

बालिकाओं की कबड्डी में लक्ष्मी टोली व इंदिरा टोली के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दोनों ही टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में इंदिरा टीम ने मैच जीतने के साथ बाजी मार ली।

 इसके अलावा रस्साकशी में भी बालकों के साथ बालिकाओं ने प्रतिद्वंद्वी टीम को कड़ी टक्कर दी।

बालक वर्ग में कैप्टन आरिफ की टीम विजयी रही। इस मौके पर प्रबंधक इसरार ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहिए।

इससे आपसी प्रेम और सद्भाव की भावना सभी के अंदर जागृत होगी। खेल में हार-जीत लगी रहती है। खिलाड़ी अपने अंदर की कमियों को तलाश कर उन्हें दूर करें, निश्चित ही उन्हें सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed