फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   India will become the third economy of the world: Dr. Mahendra

विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत : डॉ. महेंद्र पांडेय

Sat, 16 Mar 2024 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
India will become the third economy of the world: Dr. Mahendra
सकलडीहा। आज भारत विश्व की पांचवीं अर्थव्यस्था है। इस बार एनडीए की सरकार बनी तो हमारा देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। ये बातें धरहरा गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहीं। केंद्रीय मंत्री ने धरहरा में वातानुकूलित विद्यालय, अन्नपूर्णा भवन, हेल्थ सब सेंटर समेत अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि चंदौली जिले का भी तेज गति से विकास हुआ है। मेडिकल काॅलेज, ओवरब्रिज, अंडरपास, बिजली, पानी समेत सभी योजनाओं का लाभ आमजन को मिल रहा है। कहा कि धरहरा गांव के विकास के लिए वे कभी पीछे नहीं रहे। प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह ने जब भी कोई मांग रखी, उसे पूरा किया गया। मानसिक मंदित विद्यालय, स्टेडियम, सड़क, तालाब का सुंदरीकरण, हाई मास्ट लाइट, वातानुकूलित विद्यालय समेत अन्य विकास कार्य मील का पत्थर साबित होंगे। इस मौके पर लोगों ने सुलभ शौचालय की मांग की। इस पर केंद्रीय मंत्री ने 27 लाख की लागत से निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सकलडीहा के ब्लाॅक प्रमुख अवधेश सिंह, अजय सिंह, महेंद्र सिंह, अजय कुमार सिंह, भानु प्रताप सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष जेपी चौहान, बीईओ अवधेश राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed