फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Increase in the price of commercial gas cylinders will cause a setback

कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से लगेगा झटका

Tue, 01 Mar 2022 06:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 06:10 PM IST
विज्ञापन
Increase in the price of commercial gas cylinders will cause a setback
पीडीडीयू नगर। रूस-यूक्रेन में चल रहे युद्ध के बीच एक मार्च, मंगलवार से कॉमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के नए रेट जारी हो गए हैं। सिलिंडर के दाम में 105 रुपये का इजाफा हो गया है। वहीं अब आशंका यह भी जताई जा रही है कि पांच राज्यों के चुनाव खत्म होते ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर व अन्य पेट्रो पदार्थों के दाम भी बढ़ सकते हैं। इससे लोगों को महंगाई का तगड़ा झटका लगेगा।
विज्ञापन

कमर्शियल सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी होने से होटल और रेस्टोरेंट चलाने वाले व्यवसायियों की जेब पर ज्यादा असर पड़ने वाला है। 19 किलो वजन वाला एलपीजी सिलिंडर एक मार्च से 2052 रुपये से 105 रुपये बढ़कर 2157 रुपये हो गया है। सिलिंडर के दाम बढ़ने से मिठाई आदि के दुकानदारों व होटल व ढाबा संचालकों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। इससे कई खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ेंगे और होटल, रेस्तरां में खाना भी महंगा हो जाएगा। अक्तूबर 2021 से एक फरवरी 2022 के बीच कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमत170 रुपये बढ़े थे। इसमें एक बार फिर इजाफा होने से महंगाई का झटका लग सकता है।
विज्ञापन

होटल-रेस्टोरेंट में महंगा होगा खाना
गैस सिलिंडर के दाम में हुई बढ़ोतरी के बाद होटल व रेस्टोरेंट संचालकों में नाराजगी है। होटल व्यवसाई संतोष यादव का कहना है कि लगातार हो रही सिलिंडर के दामों में बढ़ोत्तरी के चलते मिठाई व भोजन पर मार्जिन निकालना वैसे ही काफी मुश्किल हो रहा था। इसी बीच दाम बढ़ने से खाने की रेट लिस्ट में बढ़ोतरी करने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं बचा है। होटल व्यवसायी वीरेश अम्भी ने कहा कि जो रेस्टोरेंट रेट मेन्यू में बढ़ोतरी नहीं करेगा, उसे खाने की क्वालिटी गिरानी पड़ेगी। ऐसा करने के बाद भी वो अपने ग्राहकों की संख्या में कमी ही लाएगा। अनुमान है कि अब होटल-रेस्टोरेंट् में खाना महंगा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed