{"_id":"67c9f3ffd8b0def1d7030b88","slug":"income-tax-team-reached-dandi-for-survey-scrutinized-the-records-of-flour-mills-chandauli-news-c-189-1-svns1010-128097-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: डांडी में सर्वे करने पहुंची आयकर टीम, फ्लोर मिलों के रिकाॅर्ड खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: डांडी में सर्वे करने पहुंची आयकर टीम, फ्लोर मिलों के रिकाॅर्ड खंगाले
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/वाराणसी। पीडीडीयूनगर के डांडी में दो फ्लोर मिलों पर महाराष्ट्र से आई आयकर विभाग की टीम बृहस्पतिवार को सर्वे करने पहुंची। दोनों फर्मों के पूरे रिकाॅर्ड खंगाले गए। वाराणसी में भी फ्लोर मिल संचालक के घर पर टीम ने जरूरी रिकॉर्ड खंगाले।
टीम ने कंप्यूटर में दर्ज रिकॉर्ड के साथ ही बैंक खातों के लेन-देन की भी जांच की। सुबह 11 बजे शुरू हुई सर्वे की कार्रवाई दोनों जगहों पर रात 9 बजे तक चली। मौके से क्या-क्या मिला है, इस पर टीम के किसी भी सदस्य ने कुछ बोलने से इन्कार कर किया। आयकर विभाग की टीम आने की क्षेत्र में चर्चा होती रही। आयकर विभाग की टीम का सर्वे मुंबई सहित अन्य जगहों पर एक साथ चला। पीडीडीयूनगर और वाराणसी में एक साथ आयकर विभाग की कई गाड़ियां फ्लोर मिल संचालकों के घर और गोदाम पर आकर रुकी तो तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। हालांकि टीम के साथ स्थानीय स्तर के विभागीय अधिकारी तो नहीं दिखे लेकिन माना जा रहा है कि महाराष्ट्र से आई टीम ने यहां आने से पहले यहां के अधिकारियों से बात की। इस दौरान दोनों फर्मों के रिकाॅर्डों की जांच की। टीम ने फर्मों के वित्तीय लेन-देन, बिक्री और खरीद के रिकाॅर्ड की जांच की। अधिकारियों से भी पूछताछ भी की। टीम में शामिल अधिकारी सर्वे के दौरान अपने साथ कई जरूरी कागजात लेने के साथ ही कंप्यूटर की हार्ड डिस्क भी साथ ले गए हैं।