फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Illegal ultrasound center running from Chakia's address in Naugarh sealed

Chandauli News: चकिया के पते से नौगढ़ में चल रहा अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

Tue, 10 Oct 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Illegal ultrasound center running from Chakia's address in Naugarh sealed
कस्बे में अवैध ढंग से संचालित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर सोमवार को एसीएमओ डॉ संजय सिंह के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। पंजीकरण न होने के कारण अधिकारियों ने केंद्र पर ताला लगाकर सील कर दिया। इस कार्रवाई के बाद आसपास के पैथोलॉजी सेंटर और क्लीनिक संचालक भी अपने-अपने सेंटर बंद कर फरार हो गए। इस सेंटर पर कार्रवाई के दौरान दो महिलाएं अल्ट्रासाउंड के लिए मिलीं, जिसमें से एक आशा बहू के साथ आईं हुई थीं।
विज्ञापन

शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर नौगढ़ आए जिलाधिकारी को बताया गया था कि कस्बा नौगढ़ में यूनियन बैंक नौगढ़ के पास एक घर में अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है। जहां चिकित्सकों के कमीशन के चक्कर में गरीब मरीजों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। जांच पड़ताल में आरव अल्ट्रासाउंड सेंटर के नाम से संचालित इस सेंटर को लाइसेंस नहीं प्राप्त था। इस पर सीएमओ युगल किशोर राय ने मामले की जांच अपर सीएमओ डॉ. संजय सिंह को सौंपी। सोमवार को अपर सीएमओ मातहत कर्मचारियों के साथ संबंधित सेंटर पर पहुंच गए। संचालक से पंजीकरण संबंधित कागजात मांगे। संचालक ने पंजीकरण का प्रमाण पत्र दिया तो उसके संचालन का पता आदित्य नारायण इंटर कॉलेज चकिया के पास का था, जिसकी वैधता भी समाप्त हो चुकी थी। इस दौरान जिला समन्वयक पीसी पीएन डीटी अमित कुमार पांडेय व अन्य स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed