फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Illegal occupation removed from 20 hectares of forest land in Naugarh

नौगढ़ में 20 हेक्टेयर वनभूमि से हटाया अवैध कब्जा

Sat, 03 Oct 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Illegal occupation removed from 20 hectares of forest land in Naugarh
नौगढ़ के जयमोहनी रेंज में अतिक्रमण हटाते वनकर्मी। - फोटो : CHANDAULI
नौगढ़। काशी वन्यजीव विभाग रामनगर के अंतर्गत तहसील में आरक्षित वन भूमि की जमीन पर कब्जा कर खेती करने वाले अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध वन विभाग ने अभियान चलाया है। शुक्रवार की दोपहर उप प्रभागीय वन अधिकारी दिनेश सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने जयमोहनी रेंज के धौठवां (शिकारगंज) व खुथहड़ में कच्ची झोपड़ियों को हटाकर 20 हेक्टेयर वन भूमि को कब्जामुक्त कराया। साथ ही कार्रवाई का विरोध कर रहे आधा दर्जन लोगों को भी पकड़ा।
विज्ञापन

जयमोहनी रेंज के इलाके में वन भूमि पर अवैध कब्जा की सूचना लगातार मिलने पर डीएफओ रामनगर महावीर कौजलगी ने जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए टीम बनाकर कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया था। इसके बाद उप प्रभागीय वन अधिकारी ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया है। कार्रवाई के दौरान वन भूमि पर मवेशी बांधकर या अन्य माध्यम से कब्जा करने की कोशिश कर लोगों को खदेड़ने के साथ झोपड़ियों को नष्ट किया गया। वहीं कार्रवाई का विरोध कर रहे पकड़े गए लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। अभियान में वन क्षेत्राधिकारी नदीम अहमद, वन दरोगा रामचरित्र, वन दरोगा ओमकारनाथ शुक्ला, चंद्रशेखर यादव समेत नौगढ़, जयमोहनी और मझगाई रेंज के वन कर्मी व वाचर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed