फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Illegal hoardings hung before lights on heritage poles

Chandauli News: हेरिटेज पोल पर लाइट से पहले टंग गए अवैध होर्डिंग्स

Wed, 18 Feb 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Illegal hoardings hung before lights on heritage poles
शहर के मुख्य सड़कों पर खंभों, सरकारी भवनों और डिवाइडर पर भी बिना अनुमति के बैनर और होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इससे शहर की सुंदरता बिगड़ गई है। नगर के चंदासी से नई बस्ती तक लगाए गए हेरिटेज स्ट्रीट लाइट खंभे की खूबसूरती भी अवैध विज्ञापन बोर्डों ने खराब कर दी है। खंभे पर अभी तक लाइट नहीं जली है। लोगों ने डिवाइडर पर भी दुकान और प्रतिष्ठानों के प्रचार वाले बोर्ड टांग दिए हैं। इससे सड़क पार करने वाले राहगीरों को काफी मुश्किल होती है।
विज्ञापन

बिजली के खंभों पर लगे बड़े आकार के बैनर न सिर्फ अवैध हैं, बल्कि बेहद खतरनाक भी साबित हो सकते हैं। तारों से सटकर लगे फ्लेक्स या बोर्ड बारिश या तेज हवा में शॉर्ट सर्किट का कारण बन सकते हैं। नगर पालिका समय-समय पर अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग्स हटाने का दावा करती है, लेकिन जमीन पर स्थिति इसके विपरीत है। इस संबंध में नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने बताया कि अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ पहले भी अभियान चलाया गया था। अब एक बार फिर से व्यापक अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। शहर की सुंदरता और सुरक्षा को किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed