{"_id":"69b1c7cd8221065fbb0aff65","slug":"illegal-encroachments-being-removed-from-pond-land-chandauli-news-c-189-1-svns1011-145310-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: तालाब की जमीन से हटाया जा रहा अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: तालाब की जमीन से हटाया जा रहा अवैध कब्जा
विज्ञापन
इलिया में अतिक्रमण हटवाती प्रशासन। स्रोत:-जागरूक पाठक
- फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक
इलिया। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। हाईकोर्ट के आदेश पर चकिया तहसील क्षेत्र के खिलची रजडीहा गांव में लगभग 5.59 हेक्टेयर तालाब की जमीन से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई बुधवार से शुरू कर दी गई है।
एसडीएम विनय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कब्जा हटाने की प्रक्रिया शुरू कराई। यह मामला रामबचन सिंह की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने के बाद सामने आया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि करीब 58 लोगों ने तालाब की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। मामले का संज्ञान लेते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार आरिफ और राजस्व टीम ने गांव पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही गांव में हलचल मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चकिया क्षेत्राधिकारी रघुराज व इलिया थाना प्रभारी चंदन राय के नेतृत्व में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था। प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में तालाब की भूमि को कब्जामुक्त कराने का अभियान जारी है।
एसडीएम ने कहा कि सरकारी भूमि और जलस्रोतों पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तालाब और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों को बचाना शासन की प्राथमिकता है। वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि तालाबों को कब्जामुक्त कराने से जल संरक्षण, भूजल स्तर और पर्यावरण संतुलन को लाभ मिलेगा।