{"_id":"683611eee232420aa10a6d3a","slug":"if-the-work-is-not-completed-by-june-15-an-fir-will-be-lodged-against-the-implementing-agency-dm-chandauli-news-c-189-1-svns1010-131642-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 जून तक काम पूरा नहीं होने पर कार्यदायी संस्था पर दर्ज होगी प्राथमिकी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 जून तक काम पूरा नहीं होने पर कार्यदायी संस्था पर दर्ज होगी प्राथमिकी : डीएम
विज्ञापन
चंदौली-दुलहीपुर। डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने मंगलवार को पुरानी पंप कैनाल के साथ ही कुंडा कला में कटान रोकने के लिए चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान कार्य की धीमी प्रगति पर उन्होंने कार्यदायी संस्था को चेतावनी दी कि 15 जून तक काम पूरा नहीं होने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को तय समय पर काम नहीं होने पर कार्यदायी संस्था को काली सूची में डालने का भी निर्देश दिया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को भी तलब किया है।
कुंडा कला में निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार के अनुपस्थित रहने पर डीएम नाराज हो गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बुधवार को कार्यदायी संस्था का जिम्मेदार व्यक्ति उपस्थित नहीं हुआ तो सुपरवाइजर पर प्राथमिकी दर्ज कराकर उसे जेल भेजें। उन्होंने सिंचाई विभाग के मूसाखाड़ के अधिशाषी अभियंता और ठेकेदार को पूरी रिपोर्ट के साथ बुधवार को कैंप कार्यालय पर तलब किया। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर नहर में ज्यादा मात्रा सिल्ट जमी दिखी। इससे जल प्रवाह में बाधा पैदा हो रहा है। इस पर डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि नहरों की सिल्ट सफाई के कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने आगाह किया कि मानसून से पहले यह कार्य हर हाल में पूरा हो जाना चाहिए। ताकि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराया जा सके। कुंडा कला में कटान रोकने संबंधी कार्य की धीमी प्रगति पर डीएम ने अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई। ठेकेदार के मौके पर मौजूद नहीं रहने पर उन्होंने कठोर चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बुधवार तक ठेकेदार उपस्थित नहीं हुआ तो सुपरवाइजर पर एफआईआर दर्ज कराकर उसे जेल भेजवा दिया जाएगा। उन्होंने मूसाखाड़ के अधिशासी अभियंता व ठेकेदार को पूरी रिपोर्ट के साथ बुधवार को कैंप कार्यालय में तलब किया। कहा कि कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि प्रतिदिन शाम को प्रगति की जानकारी देंगे। इस दौरान अधिशासी अभियंता बंधी प्रखंड महेंद्र कुमार, लघु डाल के अंजनी स्वर्णकार, विद्युत निगम के विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।