फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   If money from schemes is not coming then open India Post Payment Bank account

Chandauli News: योजनाओं का धन नहीं आ रहा तो खुलवाएं इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खाता

Mon, 08 Jan 2024 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
If money from schemes is not coming then open India Post Payment Bank account
पीडीडीयू नगर। यदि सरकारी योजनाओं का लाभ के रूप में खाते में धन नहीं आ रहा है तो तुरंत इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खाता खुलवा सकते हैं। यही नहीं जिनका अब तक बैंक में खाता नहीं खुला है वे भी घर बैठे आधार और मोबाइल नंबर के साथ पेपरलेस एकाउंट खुलवा सकते हैं। सोमवार से दस जनवरी तक डाक विभाग एकाउंट खोलने के लिए विशेष अभियान चलाएगा।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर उपमंडल के सहायक अधीक्षक डाकघर श्रीकांत पाल ने बताया कि पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव के निर्देश पर चंदौली जनपद में लोगों को डाकघरों में या ऑन स्पॉट उनके दरवाजे पर ही इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के खाते खोलने की सुविधा दी जाएगी। सिर्फ आधार व मोबाईल नंबर के साथ यह खाता पेपरलेस रूप में खुलेगा। मात्र दो सौ रुपये से बैंक का प्रीमियम खाता भी खोला जा सकता है। खाता खुलते ही आधार से लिंक एवं एनपीसीआई लिंक हो जाता है। इस खाते को तुरंत ऑनलाइन किया जा सकता है, जिससे सभी प्रकार की सब्सिडी जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, उज्ज्वला सब्सिडी, विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप, विधवा पेंशन योजना, परिषदीय विद्यालय में विद्यार्थियों हेतु पोषक/स्कूल बैग के लिए लाभ जैसी भारत सरकार और राज्य सरकार की तमाम योजनाओं की डीबीटी तुरंत आईपीपीबी खाते में प्राप्त होना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

इस खाते से मोबाईल व डीटीएच रिचार्ज, बिजली व पानी बिल भुगतान जैसी तमाम सुविधाएं मिलेंगी। प्रीमियम खाते को डाक विभाग के बचत खाते से लिंक कराने पर डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे बचत खाते, आवर्ती खाते, सुकन्या एवं पीपीएफ खाते में घर बैठे जमा की सुविधा प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाते में फ्रॉड होने की आशंका नहीं है। यह खाता बायोमेट्रिक से खोला जाता है। खाते में कोई बैलेंस मेंटेनेंस करने की बाध्यता नहीं है। छोटे व्यवसायों के लिए डिजिटल रूप से राशि प्राप्त करने के लिए मुफ्त क्यू आर स्टिकर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। सहायक अधीक्षक श्रीकांत पाल ने बताया कि इस प्रीमियम खाते के मामले में जमा एवं निकासी पर कोई सीमा नहीं है। वहीं, प्रत्येक माह के प्रथम बिजली बिल भुगतान पर अधिकतम पांच रुपये का कैश बैक और डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने पर 50 प्रतिशत की छूट प्राप्त होती है। किसी प्रकार का डोर स्टेप चार्ज नहीं लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed