फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Humid heat during the day, torrential rain for two hours in the evening

Chandauli News: दिन में उमसभरी गर्मी, शाम को दो घंटे मूसलाधार बारिश

Sat, 28 Jun 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Humid heat during the day, torrential rain for two hours in the evening
पीडीडीयू नगर। जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को दिन में उमसभरी गर्मी के बाद दोपहर तीन बजे 10 मिनट की बारिश के बाद शाम को पौने पांच से पौने सात बजे तक दो घंटे की मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के बाद दिन में उमस भरी गर्मी से परेशान लोग शाम को काफी राहत महसूस किए। बारिश के बाद अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार के 36 डिग्री से दो डिग्री कम होकर 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान भी 27 से एक डिग्री घटकर 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करीब 10 मिनट की बारिश के बाद बादल छाए रहने और हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन


जिले में अपराह्न करीब तीन बजे बादल छाए और 10 मिनट तक बारिश हुई। इसके बाद बादल तो छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। वहीं शाम के साढ़े चार बजे के करीब काले बादल छा गए और ठंडी हवा चलने लगीं। पौने पांच बजे के करीब गरज के साथ मूसलाधार बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। लोगों को दिन की गर्मी से काफी राहत मिली। जिले में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना अभी भी बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों से जिले के मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। करीब 10 दिन पहले तक पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन उसके बाद मौसम ने करवट बदली। बादल और बूंदाबांदी के कारण तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार सुबह आसमान साफ होने और धूप खिलने के बाद एक बार फिर उमस बढ़ गई थी। वहीं मौसम में बदलाव के बाद नगर की बिजली आपूर्ति में भी सुधार हुआ है। हालांकि चंदासी उपकेंद्र से जुड़े फीडर-3 के पटेल नगर में बिजली के पुराने जर्जर तारों को बदलकर एबीसी केबल लगाए जाने के कारण दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इस दौरान लोग उमसभरी गर्मी में परेशान रहे। शाम को बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। उधर, धान की खेती करने वाले किसान भी समय पर मानसून के आने से खुश हैं।
विज्ञापन


कोट.....

मौसम लगातार रंगत बदल रहा है। लगातार तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान बना हुआ है। तीन जुलाई तक अच्छी बारिश की संभावना है। हालांकि इस दौरान वज्रपात होने की संभावना भी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, राज्य कृषि व मौसम विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed