{"_id":"6349b8cbff0fbf2a4e210e41","slug":"hopes-protest-for-stimulus-money-chandauli-news-vns6789804123","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोत्साहन राशि के लिए आशाओं विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोत्साहन राशि के लिए आशाओं विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
शहाबगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को आशा कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धरना प्रदर्शन किया । उन्होंने काम के बदले मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को यथाशीघ्र देने की मांग की।
गांव में नियुक्त आशा कार्यकर्ताओं द्वारा टीकाकरण, मातृत्व स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, बाल स्वास्थ्य,एडिशनली मद व बन्ध्याकरण सहित दर्जनों काम किया जाता है। इसके लिए उन्हें घर- घर जाना पड़ता है। वहीं महिला के प्रसव के दौरान उपस्थित होकर देखभाल भी करनी होती है। इन कार्यों के एवज में आशाओं को स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रोत्साहन राशि दी जाती है । विभाग की लापरवाही के चलते आशाओं को पांच माह से प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है।
प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से नाराज आशाओं ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच कर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.हीरालाल सिंह का घेराव करते हुए धरना प्रर्दशन किया। आशाओं ने कहा कि पांच माह से कार्य के बावजूद प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। जिससे उनके लिए परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। इस दौरान मीरा श्रीवास्तव, कलावती, प्रभावती,उमराजी,रेखा, किरन, शांती, उषा मौजूद रही।