फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Hope burns till the compensation of the crop burnt in the fire

आग में जली फसल का मुआवजा पाने तक दम तोड़ देती है उम्मीद

Thu, 15 Apr 2021 06:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
Hope burns till the compensation of the crop burnt in the fire
कंदवा। आग की लपटों से हुए नुकसान की भरपाई को लेकर मरहम लगाने के सरकारी प्रावधान तो हैं मगर इसमें नियम इतने हैं कि इनको निभाते- निभाते ही मुआवजे की उम्मीद ठंडी पड़ जाती हैं। किसी मामले में राजस्व विभाग तो किसी में मंडी समिति की भूमिका अहम होती है। कई मामलों में दोनों विभागों की भी जांच रिपोर्ट आधार बनती है। इसकी प्रक्रिया ही इतनी जटिल है कि प्रभावितों को तत्काल आर्थिक मदद मिलने की कहीं कोई गुंजाइश ही नहीं है। गर्मी में गेहूं की मड़ाई काम तेजी से चल रहा है। वहीं कई जगहों पर आग लगने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। खेतों में खड़ी फसल जलने से किसान परेशान हैं। अगलगी से हर साल किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। अब तक जनपद में कम्हरिया सहित कई गांवों के किसानों की सैकड़ों एकड़ गेंहूं की तैयार फसल आग की भेंट चढ़ चुकी है और किसान मुआवजे की राह देख रहे हैं। अब सरकारी मुआवजे का मरहम किसानों को कब मिलेगा पता नहीं। आग, पानी, ओलावृष्टि और सूखा को ही दैवीय आपदा में शामिल किया गया है जबकि अन्य कारणों से फसल बर्बादी को मुआवजा की श्रेणी में नहीं रखा गया है। शासन की ओर से मुआवजे की न्यूनतम और अधिकतम धनराशि भी पहले से ही निर्धारित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed