फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Honoring 100 women doing commendable work

Chandauli News: सराहनीय कार्य करने वाली 100 महिलाओं का सम्मान

Sun, 28 Sep 2025 04:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 04:51 AM IST
विज्ञापन
Honoring 100 women doing commendable work
जिला मुख्यालय पर मिशन शक्ति संवाद के बाद खड़ी महिलाएं और अ​धिकारी। स्रोत सूचना विभाग
ज्ञानपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को पुलिस की ओर से कलेक्ट्रेट सभागार में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को समर्पित ‘मिशन शक्ति संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 100 ऐसी महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देकर नारी शक्ति का गौरव बढ़ाया है। सांसद और जिला पंचायत अध्यक्ष ने महिलाओं का सम्मान किया। शिक्षिका, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, महिला डॉक्टर, स्वयं सहायता समूह की दीदी, बैंकिंग सखी, महिला उद्यमी, समाजसेवी सहित विभिन्न पृष्ठभूमि से आईं महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं ने मंच के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए। बताया कि किस प्रकार मिशन शक्ति अभियान ने उन्हें आत्मविश्वास, पहचान और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद ने कहा कि नारी शक्ति राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी धुरी है। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही एक सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र की नींव रखी जा सकती है। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि नारी सशक्तीकरण समाज को नई दिशा प्रदान करेगा। डीएम शैलेष कुमार ने कहा कि प्रशासन नारी सशक्तीकरण के हर प्रयास में उनके साथ खड़ा है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने की प्रतिबद्धता जताई। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, एएसपी शुभम अग्रवाल, सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed