फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Home platform to be built at PDDU Junction; new long-distance trains will also run.

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन पर बनेगा होम प्लेटफाॅर्म, लंबी दूरी की नई ट्रेनें भी चलेंगी

Sat, 08 Aug 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Home platform to be built at PDDU Junction; new long-distance trains will also run.
पीडीडीयू रेलवे स्टेशन। संवाद - फोटो : 1
पीडीडीयू नगर। हावड़ा-दिल्ली रूट के प्रमुख स्टेशन पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की सूरत बदलने वाली है। जल्द ही यहां होम प्लेटफाॅर्म बनाया जाएगा। इससे यात्री टिकट लेने के बाद चंद कदम चलकर ही प्लेटफाॅर्म पहुंच सकेंगे। अभी यात्रियों को डेढ़ सौ मीटर चलकर प्लेटफाॅर्म पहुंचना पड़ता है। इससे दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों को परेशानी होती है। वहीं, इस प्लेटफाॅर्म से 24 कोच की लंबी दूरी की ट्रेनें चलाई जा सकेंगी।
विज्ञापन

ईस्ट इंडिया कंपनी ने वर्ष 1862 में मुगलसराय रेलवे स्टेशन का निर्माण कराया था। यह रूट पटना होकर जाता था। 6 दिसंबर 1906 को ग्रैंड कॉर्ड लाइन की शुरुआत हुई। इससे गया होते हुए हावड़ा के लिए ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। निर्माण के दौरान मुगलसराय को पासिंग स्टेशन बनाया गया था।
विज्ञापन

स्टेशन पर शुरुआत में 10 रेलवे लाइन बिछाई गई हैं, जिनसे माल गाड़ियों का संचालन होता है। इसके बाद एक नंबर प्लेटफाॅर्म की शुरुआत होती है। ऐसे में यात्रियों को फुटओवर ब्रिज के माध्यम से करीब डेढ़ सौ मीटर चलकर प्लेटफाॅर्म पहुंचना पड़ता है। बुजुर्ग, महिला और दिव्यांग यात्रियों को सीढ़ियां चढ़ने और चलने में परेशानी होती है। यात्रियों की सुविधा के लिए वर्ष 2019 में यहां एस्केलेटर लगाया गया था लेकिन इस पर दिव्यांग यात्री नहीं चढ़ पाते। वहीं, एस्केलेटर अक्सर खराब रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन समस्याओं को देखते हुए मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने होम प्लेटफाॅर्म बनाने का प्रस्ताव भेजा था। इंजीनियर विभाग के अनुमोदन के बाद होम प्लेटफाॅर्म की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए सर्वेक्षण का काम पूरा हो चुका है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। होम प्लेटफाॅर्म की लंबाई करीब 600 मीटर होगी। इससे 24 कोच की प्रमुख और लंबी दूरी की ट्रेनें चलाई जा सकेंगी। इसके बनने के बाद प्लेटफाॅर्म की संख्या आठ से बढ़कर नौ हो जाएगी। साथ ही यहां ज्यादा ट्रेनों का ठहराव हो सकेगा। संवाद


इनसेट-
होम प्लेटफाॅर्म पर मिलेगी वीआईपी सुविधाएं
होम प्लेटफाॅर्म बनने के बाद यहां यात्रियों को वीआईपी सुविधाएं मिलेंगी। इसी प्लेटफाॅर्म से राजधानी, दुरंतो, हमसफर सहित अन्य ट्रेनें संचालित होंगी। वेटिंग रूम और स्टॉलों की संख्या भी बढ़ जाएगी।



इनसेट-
बदल जाएंगे प्लेटफाॅर्मों के नंबर
इस समय पीडीडीयू जंक्शन पर आठ प्लेटफाॅर्म हैं। फुटओवर ब्रिज के सहारे एक और 2 नंबर प्लेटफाॅर्म पर यात्री पहुंचते हैं। होम प्लेटफाॅर्म बनने के बाद प्लेटफाॅर्मों के नंबर बदल जाएंगे। टिकट काउंटर के बाद एक नंबर प्लेटफाॅर्म शुरू होगा।



इनसेट-
ओरिजिन स्टेशन बन जाएगा जंक्शन
होम प्लेटफाॅर्म बनने के बाद पीडीडीयू जंक्शन पासिंग स्टेशन से ओरिजिन स्टेशन बन जाएगा। इससे यहां से नई ट्रेनें चलाई जा सकेंगी। वहीं, प्लेटफाॅर्म की संख्या बढ़ने से और ज्यादा ट्रेनों का ठहराव हो सकेगा।




इनसेट-
एक नजर में पीडीडीयू जंक्शन
ईस्ट इंडिया कंपनी ने वर्ष 1862 में मुगलसराय रेलवे स्टेशन का निर्माण कराया था
5 अगस्त 2018 को स्टेशन का नाम बदल कर पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन किया गया
पीडीडीयू जंक्शन से रोज गुजरती हैं 220 ट्रेनें, आते-जाते हैं 30 हजार यात्री


कोट-
पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर होम प्लेटफाॅर्म का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी है। इसके बनने से दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। लंबी दूरी की नई ट्रेनें भी चलाई जा सकेंगी। - राजीव रंजन, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, पीडीडीयू मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed