फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Havan puja done to get rid of epidemic, but forgot Kovid Guideline

महामारी से मुक्ति के लिए किया हवन पूजन, पर भूल गए कोविड गाइडलाइन

Fri, 21 May 2021 10:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Havan puja done to get rid of epidemic, but forgot Kovid Guideline
विकास खंड़ अंतर्गत क्षेत्र के करजौरा में गांव के ग्रामीणों ने कोविड महामारी से बचाव के लिए शुक्रवार को मां काली के दरबार में हवन-पूजन किया। हालांकि इस दौरान हवन पूजन में जुटे श्रद्धालुओं द्वारा कोविड की गाइड लाइन का पालन नहीं किया गया। बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के लोग हवन-पूजन करते रहे।
विज्ञापन

गांव के पूरब तरफ मां काली का मंदिर है। ग्रामीणों का मानना है कि किसी भी प्रकार की समस्याओं से मां काली उनकी रक्षा करती हैं और गांव में आने वाली हर मुसीबत उन्हें दूर रखती हैं। जिससे पूरे गांव के लोग चंदा लगाकर व साथ में मिल करके मां के पूजा में शामिल होते हैं और पूरे भाव के साथ दर्शन पूजन करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि साल में दो बार पूजा होता है, पहला सावन की पूर्णमासी पर व दूसरा रामनवमी पर। गांव के श्रद्धालु बसन्तु यादव के द्वारा मां की पूजा दी जाती है। गांव के कृष्णानंद पांड़ेय ने कहा कि इस बार का हवन व पूजन गांव के लोगों ने इसलिए किया कि इतनी महामारी के बाद भी मां की कृपा से पूरा गांव सुरक्षित है। जिसकी वजह से पूरे गांव की तरफ से चंदा लगाकर पूजा किया गया है। इस मौके पर श्यामसुंदर यादव, पप्पु यादव, पिंटु पांड़ेय, बसन्तु यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed