फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   hanging dead body found in tree

पेड़ से लटका मिला वृद्ध का शव

Sun, 06 Nov 2016 01:15 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 06 Nov 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोधना मोड़ के समीप बबुरी मुगलसराय मार्ग स्थित एक पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार की भोर में वृद्ध का शव लटका हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

 
रोज की भांति शनिवार की भोर में गोधना मोड़ के समीप कुछ ग्रामीण टहल रहे थे। उसी दौरान उनकी नजर बबुरी मुगलसराय मार्ग पर सड़क किनारे स्थित एक पेड़ पर गयी जिस पर रस्सी से कुछ लटकता हुआ प्रतीत हुुआ। जिज्ञासा वश कुछ ग्रामीण पेड़ के समीप गये तो एक वृद्ध का लटका हुआ शव देख उनके होश उड़ गये। पेड़ से शव के लटके होने की बात जंगल की आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गयी।
विज्ञापन


इसी दौरान किसी ने इसकी सूचना अलीनगर पुलिस को दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले घटना स्थल के इर्द गिर्द मुआयना किया और बाद में ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़  से नीचे उतार लिया और अपने साथ थाने ले आयी। इस संबंध में थाना प्रभारी हरे राम मौर्य ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाया कि यह आत्महत्या है या फिर किसी ने हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गोधना मोड़ के समीप पेड़ से वृद्ध का शव मिलने के बाद से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। ग्रामीणों के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया जाना प्रतीत हो रहा है। लोगों के मुताबिक शव पेड़ पर मोटी रस्सी से लटक रहा था जबकि एक ओर पतली रस्सी पेड़ से लटक रही थी। वहीं शव के घुटने जमीन पर पूरी तरह सटे हुए थे साथ ही कुर्ते पर खून के छींटे भी पड़े हुए थे। सवाल यह है कि जब पेड़   पर लटककर फांसी ही लगायी गयी होती तो व्यक्ति के घुटने जमीन पर सटे होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed