फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Handed out leaflet alleging corruption in paddy purchase

धान खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप लगा सौंपा पत्रक

Wed, 06 Jan 2021 10:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Handed out leaflet alleging corruption in paddy purchase
इलिया। किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने धान क्रय केंद्र पर हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ बुधवार को चकिया तहसील पर तहसीलदार फूलचंद यादव को ज्ञापन सौंपा। इसमें संगठन के लोगों ने ईसापुर, धनरिया, भट्टरौल और केरायगांव धान क्रय केंद्रों पर सीधे खरीद नहीं होने का आरोप लगाया। किसान विकास मंच के संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने बताया कि क्रय केंद्रों पर कभी बोरों की कमी तो कभी बीमार होने के बहाने बनाकर क्रय केंद्रों पर किसानों से सीधी खरीद नहीं हो रही है, जबकि बिचौलियों का धान पोर्टल पर फर्जी ढंग से चढ़ाया जा रहा है । कहा कि ईसापुर में ढाई हजार कुंतल धान की फर्जी पोस्टिंग हुई है वहीं यह हाल भट्टरौल और केराएगांव स्थित क्रय केंद्रों का भी रहा है। इस दौरान अशोक दुबे, जमुना सिंह, शिव बचन बिंद, श्याम नारायण मौर्या, धर्मेंद्र मौर्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed