फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   GTR bridge should be widened, ROBs built in Bhojapur, Kuchman

Chandauli News: जीटीआर ब्रिज का हो चौड़ीकरण, भोजापुर, कुचमन में बने आरओबी

Sat, 06 Jan 2024 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
GTR bridge should be widened, ROBs built in Bhojapur, Kuchman
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के मंडल संसदीय समिति की बैठक में पीडीडीयू नगर में जीटीआर ब्रिज के चौड़ीकरण का मुद्दा उठा। इसके अलावा भोजापुर और कुचमन में रेलवे ओवरब्रिज बनाने की मांग की गई। पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल के समक्ष पीडीडीयू नगर की रेलवे कॉलोनियों में बदहाल पड़े पार्क, खेल मैदानों को सुधारने की मांग भी उठाई गई। इस पर अधिकारियों ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बैठक में गया, औरंगाबाद, केराकत, सासाराम, बक्सर, पलामू में रेलवे के विकास पर मंथन किया गया। सांसदों और उनके प्रतिनिधियों ने विकास के सुझाव दिए। इसे स्वीकार करते हुए रेलवे ने जल्द ही समाधान करने का आश्वासन दिया। सासाराम सांसद छेदी पासवान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में रेल विकास और यात्री सुविधाओं को बढ़ाने पर बल दिया गया। रेलवे का पक्ष रखते हुए महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल ने कहा कि रेलवे यात्री सुविधाओं को बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे में 92 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। इसमें पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के चंदौली सहित 15 स्टेशन शामिल हैं। गया को विश्वस्तरीय यात्री सुविधाओं से युक्त वर्ल्ड क्लास का बनाया जा रहा है। वहीं पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से पुनर्विकास का डीपीआर तैयार किया जा रहा है। कहा कि सांसदों के सुझाव रेलवे के विकास कार्यों की रूपरेखा तय करने में सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व चंदौली सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय के प्रतिनिधि अनिल तिवारी ने पीडीडीयू नगर में लगने वाले जाम से छुटकारा दिलाने के लिए जीटीआर ब्रिज के चौड़ीकरण कराने की मांग की। इस पर आश्वासन दिया गया कि जल्द ही चौड़ीकरण किया जाएगा। उन्होंने भोजापुर और कुचमन में ओवरब्रिज निर्माण, भैसउर में अंडरपास बनाने तथा बिछिया अंडरपास में जल भराव की समस्या का समाधान करने की मांग की। इसी तरह राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह के प्रतिनिधि शेषनाथ सिंह ने रेलवे कॉलोनियों में बदहाल पार्क और खेल मैदान का मुद्दा उठाया। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर एनाउंस सिस्टम को सुधारने का भी सुझाव दिया।

बैठक में भभुआ रोड, सासाराम, औरंगाबाद, रफीगंज आदि स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव का भी मुद्दा छाया रहा। बैठक में औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह, भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय के प्रतिनिधि अनिल तिवारी, उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के प्रतिनिधि जय प्रकाश चौबे, काराकाट के सांसद महाबली सिंह के प्रतिनिधि अरविंद कुमार, गया सांसद विजय कुमार के प्रतिनिधि अजय कुमार सिन्हा, सांसद (राज्य सभा) दर्शना सिंह के प्रतिनिधि शेषनाथ सिंह के साथ रेलवे की ओर से डीआरएम राजेश गुप्ता के साथ मंडल स्तरीय अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed