{"_id":"5f4114c98ebc3e3ca52ae0e9","slug":"gram-pradhan-breaking-into-the-computer-room-of-the-block-chandauli-news-vns542748776","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक के कंप्यूटर कक्ष में घुसकर प्रधान की तोड़ फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक के कंप्यूटर कक्ष में घुसकर प्रधान की तोड़ फोड़
मांगों के समर्थन में चहनियां ब्लाक कार्यालय पर प्रदर्शन करते कर्मचारी।
- फोटो : CHANDAULI
Link Copied
चहनियां। स्थानीय ब्लाक कार्यालय के कंप्यूटर कक्ष में घुसकर शुक्रवार की देर शाम पपौरा प्रधान बबलू सिंह ने कंप्यूटर आपरेटर कृष्ण कुमार से मारपीट की। यही नहीं कंप्यूटर को क्षतिग्रस्त कर दिया, वहीं अभिलेखों को फाड़ दिया। बीडीओ के साथ आपरेटर ने बलुआ थाने पहुंच कर तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। प्रधान की गिरफ्तारी न होने पर शनिवार को ब्लाक कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर ब्लाक परिसर में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पपौरा के प्रधान बबलू सिंह शुक्रवार की शाम विकास खंड कार्यालय स्थित कंप्यूटर कक्ष में पहुंचे। यहां उन्होंने आपरेटर कृष्ण कुमार से मस्टरोल मांगा। आपरेटर ने बताया कि अभी मस्टररोल पर बीडीओ के हस्ताक्षर नहीं हुए हैं। इससे नाराज होकर प्रधान ने कंप्यूटर को तोड़ दिया और सभी अभिलेखों को फाड़ दिया। यही नहीं आपरेटर कृष्ण कुमार की पिटाई भी कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया। आपरेटर ने इसकी शिकायत बीडीओ गुलाब सोनकर से की। बीडीओ ने पूरे मामले का निरीक्षण करने के बाद आपरेटर को लेकर बलुआ थाने पहुंचे। आपरेटर कृष्ण कुमार की तहरीर पर बलुआ पुलिस ने प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। वहीं प्रधान की गिरफ्तारी न होने से नाराज होकर शनिवार की सुबह 10 बजे सभी कर्मचारी लामबंद होकर खंड विकास कार्यालय पर बैठक के बाद प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि प्रधान की जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में बीडीओ गुलाब सोनकर ने कहा कि यदि आपरेटर से शिकायत थी तो इसकी शिकायत मुझसे करनी चाहिए। बलुआ थानाध्यक्ष सतेंद्र यादव ने कहा कि प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रदर्शन करने वालों में नित्यानन्द सिंह, हवलदार यादव, धर्मेंद्र सिह, शिवदास यादव, बीरेंद्र यादव, पन्ना सोनकर, कृष्ण कुमार, मनोज कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।