फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Gram Panchayat officer suspended for not improving working style

Chandauli News: कार्यशैली में सुधार नहीं होने पर ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

Tue, 11 Feb 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat officer suspended for not improving working style
पीडीडीयू नगर (चंदौली)। नियामताबाद विकास खंड के चंदरखा के ग्राम पंचायत अधिकारी मोहित चौरसिया को कार्यशैली में सुधार नहीं होने पर डीपीआरओ नीरज सिन्हा ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि गांव में सामुदायिक शौचालय के निर्माण का दो माह पहले सत्यापन किया गया था। इस दौरान सामुदायिक शौचालय का निर्माण पूरा नहीं मिला। इस पर एक पखवाड़ा के अंदर काम पूरा कराने का निर्देश दिया गया था। निर्देश के बावजूद आज तक काम पूरा नहीं हुआ। इस बीच सोमवार को उन्होंने फिर गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सचिवालय का रख-रखाव ठीक नहीं मिला। ग्राम पंचायत का कार्यालय पंचायत भवन से संचालित न होकर दूसरे भवन से संचालित किया जा रहा था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान ग्रामीण सचिवालय अव्यवस्थित होने तथा सामुदायिक शौचालय का काम पूरा नहीं होने तथा बार-बार चेतावनी के बाद भी कार्यशैली में सुधार न होने पर ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि एडीपीआरओ को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्वत लेने के आरोप में थाने का हेड मोहर्रिर निलंबित
इलिया (चंदौली)। स्थानीय थाने में तैनात मुख्य आरक्षी रजनीश कुमार पर रिश्वत लेने जैसे गंभीर आरोप जांच में सही मिलने पर एसपी आदित्य लांग्हे ने सोमवार की शाम निलंबित कर दिया।

एसपी ने बताया कि थाने में तैनात हेड मोहर्रिर रजनीश कुमार को नियमानुसार काम न करने, पकड़े गए माल की सुपुर्दगी में आनाकानी करने, जमा तलाशी में न्याय संगत काम न करने, पदेन दायित्वों के निर्वहन में अनुशासनहीनता बरतने संबंधी गंभीर आरोप हैं। जांच में आरोप सही मिलने पर हेड मोहर्रिर को निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed