फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Government should arrange to stop the Ganga cutting

गंगा कटान रोकने की व्यवस्था करें सरकार

Tue, 09 Jun 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Government should arrange to stop the Ganga cutting
चंदौली। समाजवादी पार्टी के नेता अंजनी सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी संजय कुमार से मुलाकात की। उन्होंने गंगा के तटवर्ती गांवों की जमीनों को कटान से मुक्ति दिलाने के लिए सीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। और कहा कटान की समस्या से निजात दिलाने के इस समय कुछ नहीं किया जा रहा है। जबकि तत्कालीन निर्दल विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कटान रोकने को लेकर काफी संघर्ष किया था। लेकिन सरकार बदलते ही मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
विज्ञापन

अंजनी सिंह ने कहा कि सैफपुर नौघरा से लेकर नरौली के बीच गंगा नदी के धारा की दिशा बदलने के लिए बांस बल्लियों के चाल्ह से ठोकर बनाया जा सकता है। ताकि कटान के प्रभाव को कुछ कम किया जा सके। कहा कि गंगा कटान की समस्या दीयां, सैफपुर, जगदीशपुर, बूद्धपुर, रायपुर, नरौली, पपरौल, कवलपूरा, गुरैनी, जिगना, महुजी के किसान दशहत में है। किसानों की उपजाऊ भूमि गंगा में विलीन होती जा रही। कहा कि सपा सरकार के दौरान गंगा कटान की समस्या को रोकने के लिए कैली महड़ौरा के पास बीच नदी से रेत को हटाने के लिए टेंडर जारी कराया गया। कहा कि पूर्व में कंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी को भी कटान के मुद्दे से अवगत करा चुका है। कहा कि ठोस पहल नहीं किया गया तो सपा कार्यकर्ता आंदोलन के लिए रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed