फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Government is realizing Dinkar's form of nation: Dr. Pandey

दिनकर के राष्ट्र का स्वरूप को साकार कर रही है सरकार : डॉ पांडेय

Sun, 24 Sep 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Government is realizing Dinkar's form of nation: Dr. Pandey
पीडीडीयू नगर। केंद्रीय मंत्री और चंदौली सांसद डॉ महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की लेखनी में ओज था। उनकी लेखनी सदैव राष्ट्र हित में चलती थी। दिनकर के पास महात्मा गांधी की आर्थिक विचारधारा थी। वे गांधी से भी काफी प्रभावित थे। दिनकर की रचनाओं में जो राष्ट्र का स्वरूप है, उसी स्वरूप को वर्तमान सरकार बनाने का कार्य कर रही है। डॉ पांडेय शनिवार को रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति की ओर से पीडीडीयू नगर के केंद्रीय विद्यालय के ऑडिटोरियम में प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में बोल रहे थे। इसके पहले केंद्रीय मंत्री रामधारी सिंह दिनकर के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह की शुरुआत की।
विज्ञापन

केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंन्द्रनाथ पांडेय ने कहा कि दिनकर की कविताएं ही जयप्रकाश नारायण जनआंदोलन की पाथेय थीं। जो पूर्व के कवियों व साहित्यकारों ने अपनी रचना में देश की कल्पना की थी। सरकार उसे साकार कर रही है। कहा कि बहुत ही कम समय मे दिनकर सेवा समिति ने 18 हजार से अधिक पौधरोपण कर दिया है। साथ ही गरीब कन्याओं की शादी सहित कई सामाजिक कार्य कर सराहनीय कार्य किया है। समिति के लोग काफी लगनशील हैं। जो काफी प्रशंसनीय है। कहा कि केंद्रीय विद्यालय के ऑडिटोरियम की उपयोगिता भी ऐसे कार्यक्रमों से बढ़ जाती है। कहा कि इस केंद्रीय विद्यालय में पहले बच्चे 49 वर्षों से करकट की छाया में पढ़ते थे। जिसे करीब चार दर्जन पक्के कमरे बनवाकर उसमें बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। इसके पूर्व मुग़लसराय विधायक रमेश जायसवाल,चकिया विधायक कैलाश आचार्य आदि ने विचार व्यक्त किए। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा काम करने वाले दस लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, अभिमन्यु सिंह, सर्वेश कुशवाहा, समिति अध्यक्ष बृजेश सिंह, राणा प्रताप सिंह, छत्रबली सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम अविनाश कुमार, हरिवंश उपाध्याय , जितेंद्र पाण्डेय, मृत्युंजय सिंह दीपू, दिलीप सोनकर, शिवशंकर पटेल, अखण्ड प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed