{"_id":"662a85b8a3d18b92470092d3","slug":"goods-worth-lakhs-rupees-destroyed-fire-in-chandauli-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में जल गई गृहस्थीः लाखों की नकदी सहित आभूषण खाक, बिलखे परिजन; बोले- कैसे होगी बीटिया की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग में जल गई गृहस्थीः लाखों की नकदी सहित आभूषण खाक, बिलखे परिजन; बोले- कैसे होगी बीटिया की शादी
Thu, 25 Apr 2024 10:03 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 25 Apr 2024 10:03 PM IST
सार
Chandauli News: आग से रामअवध शर्मा का घर गृहस्थी का सामना अनाज, कपड़ा, चारपाई, पंखा, कूलर टीवी, 92 हजार नगदी समेत तीन महिलाओं के गहने जल गए। ग्रामीणों ने कुएं के पानी से आग पर काबू पाया। सबसे बड़ी बात थी कि लोगों ने कई बार शिकायत की लेकिन दमकल नहीं पहुंची।
विज्ञापन
परिजन बिलख पड़े।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र के मथेला गांव में गुरुवार की शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने घर में रखे दो सिलिंडर को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों सिलिंडर ब्लास्ट कर गए। इससे आग ने विकराल रूप पकड़ लिया। देखते ही घर के साथ दो भाइयों की पूरी गृहस्थी जल गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, एक की बेटी की शादी के लिए रखे सभी गहने, 80 हजार रुपये जल गए। वहीं आग से झुलकर एक भैंस और पड़िया की मौत हो गई। भागने के दौरान महिला का गिरकर पैर भी टूट गया। कई बार फोन करने के बाद भी दमकल नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन
मथेला गांव के रहने वाले रामअवध शर्मा व राकेश शर्मा दोनों सगे भाई हैं। दोनों का मकान अगल-बगल ही है। रामअवध का मथेला में ही सैलून का दुकान है और राकेश मेहनत मजदूरी करके जीविकोपार्जन करते हैं। गुरुवार की शाम को अज्ञात कारणों से घर मे आग लग गई।
विज्ञापन
आग दोनो लोगो के घरों में रखे दो सिलेंडर में पकड़ लिया। ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास करते कि दोनों सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। इस दौरान भागने में माता शारदा का गिरने से पैर भी टूट गया। राकेश की भैंस और पड़ीया की जलकर मौत हो गई।
राकेश की लड़की की शादी 25 नवम्बर को होने वाली थी। जिसकी तैयारी को आलमारी व बक्से रखे कपड़े, बर्तन, अनाज, कूलर, पंखा, टीवी, साइकिल सहित आभूषण, सोने की अंगूठी, सोने का झुमका, चांदी का पायल, पैजनी, मांगटीका, करधनी आदि सामान सहित नगदी 80 हजार रुपये जलकर खाक हो गया।