फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Goods worth lakhs destroyed and four goats died fire accident in chandauli

आग ने मचाया तांडवः घंटे भर बाद भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड, लाखों का सामान खाक; चार बकरियां मरीं

Thu, 18 Apr 2024 02:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 18 Apr 2024 02:44 PM IST
सार

Chandauli News: आग लगने के बाद किसी तरह ग्रामीणों की मदद से तीनों परिवारों के घरों में कुएं से पानी खींचकर आग बुझाई गई। वहीं, उनके घरों में रखा कुछ सामान लोगों ने बाहर निकलवाया।

विज्ञापन
Goods worth lakhs destroyed and four goats died fire accident in chandauli
आग को बुझाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चकिया कोतवाली क्षेत्र के बनरसिया गांव स्थित हरिजन बस्ती में गुरुवार की दोपहर अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चिंगारी तीन घरों तक जा पहुंची।
विज्ञापन


आज की लपटें उठता देखकर घरों में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया लोग किसी तरह जान बचाकर घर से बाहर निकले और अपने घरों में बंधे कुछ मवेशियों को बाहर निकाल लिया, लेकिन कुछ मवेशी आग की चपेट में आने से जलकर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी, लेकिन सूचना के घंटे भर बाद भी मौके पर टीम नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक गृहस्थी का सामान जलकर राख हो चुका था। महिलाओं और बच्चियों का रो-रोकर पूरी तरह से बुरा हाल था।

ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों को तहसील व जिला प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। बनरसिया गांव स्थित हरिजन बस्ती में गुरुवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसमें गांव के रामदुलार राम की दो मोटरसाइकिल दो साइकिल चलकर राख हो गई। मड़ई में बंधी एक गए झुलस गई। 

वृद्धा झुलसी

रामदुलारे की पत्नी जीआछी (60) आग बुझाने में झुलस गई। वहीं, इसके अलावा पड़ोसी हेमराज की मई में बंधी चार बकरियों की आग की चपेट में आने से जलकर मौत हो गई। वहीं, 12 मन गेहूं सहित अन्य खाद्य सामग्री और साइकिल इत्यादि सामान जलकर खाक हो गए।

वहीं पड़ोसी राधे राम के घर में रखा टिल्लू इंजन पाइप बाइक साइकिल के साथ-साथ गृहस्थी का सामान भी पूरी तरीके से जलकर राख हो गया। इसके अलावा राधे राम की भी एक भैंस आग की चपेट में आकर झुलस गई।

हालांकि, आग लगने के बाद अब तीनों परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों को तहसील और जिला प्रशासन से उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है जिससे कि उनका जीविकोपार्जन हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed