फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Goods train ran on DFCC line from Chirailapouthu to Ganjkhwaja

चिरैलापौथू से गंजख्वाजा तक डीएफसीसी लाइन पर दौड़ी मालगाड़ी

Wed, 25 May 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Goods train ran on DFCC line from Chirailapouthu to Ganjkhwaja
पीडीडीयू नगर 7 पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में गंजख्वाजा से चिरैलापौथू तक तैयार डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर ट्रैक पर मालगाड़ियों के परिचलन के लिए ट्रायल लगातार जारी है 7 इसी क्रम में मंगलवार को चिरैलापौथू से गंजख्वाजा तक मालगाड़ी दौड़ाई गई 7 ट्रायल पूरी तरह सफल रही 7
विज्ञापन

पं दीनदयाल उपाध्याय मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी धीरज कुमार ने बताया कि मंगलवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल की ओर से चिरैलापौथू (बिहार) से गंजख्वाजा (उत्तर प्रदेश) तक निर्मित ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर मालगाड़ियों के परिचालन के लिए ट्रायल किया जा रहा है। इस क्रम में दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल से चली मालगाड़ी मंगलवार की शाम 17:55 बजे चिरैलापौथू पहुंची 7 यहां मालगाड़ी भारतीय रेल के मौजूदा ट्रैक नेटवर्क से ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर प्रवेश कर उसके अप लाइन के माध्यम से शाम छह बजे गंजख्वाजा के लिए रवाना हुई । डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर गंजख्वाजा पहुंचकर मालगाड़ी भारतीय रेल के परंपरागत लाइनों पर प्रवेश कर आगे मिर्जापुर के लिए प्रस्थान की 7 कहा कि आने वाले दिनों में ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर मालगाड़ियों का परिचालन शुरू हो जाने से पीडीडीयू मंडल के अंतर्गत भारतीय रेल के मौजूदा ट्रैक नेटवर्क पर रेल ट्रैफिक का दबाव कम होगा 7 इससे उस पर ट्रेनों का अबाध, सुचारू व त्वरित आवागमन करने में काफी सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed