फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   goods train

चल पड़ी मालगाड़ी

Thu, 04 Jun 2015 01:36 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
goods train
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे कैरेज एंड
विज्ञापन
वैगन विभाग के एक कर्मचारी के कार्य करने के दौरान चालक ने मालगाड़ी बढ़ा दी।

कर्मचारी ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। इसे लेकर कर्मचारी और लोको पायलट के बीच जमकर नोकझोंक हुई। इधर घटना से क्षुब्ध अन्य कर्मचारियों ने भी इसका विरोध किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंडल के अधिकारी व आरपीएफ  के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया।

बुधवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे प्लेटफार्म संख्या तीन पर मिर्जापुर रूट से एक मालगाड़ी आकर रुकी। इसके बाद कैरेज एंड वैगन के कर्मचारियों ने नियमानुसार मालगाड़ी की जांच की। इसी दौरान ट्रेन के गार्ड सुनील कुमार सिंह ने बताया उनकी बोगी का ब्रेक खराब हो गया है।

जिसे ठीक किया जाए। जिस पर कर्मचारी अनूप कुमार ने अपने अधिकारी को वाकी-टाकी से सूचना दी और इंजन के आगे स्टाप  बोर्ड लगाकर रख देने के लिए कहा।


 इस बीच वह गार्ड बोगी के नीचे घुसकर अपने कार्य में लग गया। तभी मालगाड़ी की क्रू चेंजिंग के बाद तैनात चालक प्रकाश शर्मा ने सिग्नल ग्रीन होने पर मालगाड़ी आगे बढ़ा दी। काम कर रहा कर्मचारी किसी प्रकार ट्रैक के नीचे से निकल गया।
इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी पूर्व मध्य रेलवे मुगलसराय बी राम ने बताया कि उक्त मामले में किसी भी कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed