{"_id":"65bffd6a52f9c92cea06703c","slug":"girls-hand-cut-off-after-getting-stuck-in-fodder-machine-chandauli-news-c-189-1-svns1013-109888-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: चारा मशीन में फंसकर बालिका का हाथ कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: चारा मशीन में फंसकर बालिका का हाथ कटा
विज्ञापन
मोहनिया। भभुआ थाना अंतर्गत ग्राम सिलौटा में खेलने के दौरान चारा मशीन में फंसकर 10 वर्षीय बालिका का हाथ कट गया । घटना के बाद बालिका को इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बालिका की पहचान मिनी कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया खेलने के क्रम में उनकी बालिका चारा मशीन चलाने लगी। मशीन में फंसकर हाथ कट गया। इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। संवाद
-- -- -- -- -- --
चार किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
चकिया। कोतवाली पुलिस ने दुबेपुर गांव के पास से रविवार को चार किलो गांजा के साथ बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सागर सिंह एवं जयप्रकाश चौहान निवासी हरदी सहजनी थाना जमालपुर जिला मिर्जापुर के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि गांजा तस्करी के आरोपी महिला के पास गांजा एक युवक देता था, जिसे पुड़िया बनाकर हम दोनों लोग बाइक से जनपद सहित मीरजापुर क्षेत्र के कई ठिकानों पर बेचते थे। संवाद
-- -- -- -- --
एक पशु तस्कर गिरफ्तार
चंदौली। चकरघट्टा पुलिस ने रविवार को सुखदेवपुर मोड़ के पास से पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी जंगल के रास्ते पैदल ही मवेशियों को बिहार लेकर जा रहा था। थाना प्रभारी सुधीर कुमार आर्य ने बताया कि हथिनी गांव का रहने वाला आरोपी भोला यादव जंगल के रास्ते नौ पशुओं को पैदल ही बिहार लेकर जा रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
सकलडीहा। स्थानीय कोतवाली के डेढगावा गांव स्थित एक डेयरी पर एक फरवरी की देर शाम दूध लेने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। इस मामले में रविवार को पुलिस ने एक पक्ष के तीन आरोपियों को नौरंगाबाद तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। अन्य की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दबिश दे रही है। गांव में डेयरी पर पहले दूध लेने में बच्चों में विवाद हो गया था। इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने एक ईंट भट्ठे पर पहुंचकर जमकर बवाल मचाया और मारपीट की। इसमें राहुल सिंह और ज्योति सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने एक पक्ष की ओर से दो लोगों के खिलाफ एसी-एसटी सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से आठ नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। रविवार को पुलिस ने नौरंगाबाद तिराहे से एक पक्ष के सुमित, रामअवतार और अवनीश उर्फ करिया को गिरफ्तार किया गया। संवाद