फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Girl sleeping outside the house raped, accused arrested

Chandauli News: घर के बाहर सो रही बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 12 May 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Girl sleeping outside the house raped, accused arrested
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात घर से बाहर सो रही दस वर्षीय बालिका के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। मिर्जापुर निवासी युवक पड़ोस में ही एक रिश्तेदारी में आया था। किशोरी के परिजनों ने उसे पकड़ भी लिया लेकिन वह हाथ छुड़ाकर भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर रात एक व्यक्ति के यहां बरात आई थी। गांव के लोग बरात देखने गए थे। इसी दौरान एक परिवार के लोग भी दस वर्षीय बालिका को घर के बाहर चारपाई पर मच्छरदानी में सो रही बालिका को छोड़कर बरात देखने चले गए। घर की कुछ महिलाएं छत पर सोई हुई थीं।
विज्ञापन

अलीनगर थानाध्यक्ष शेषधर पांडेय ने बताया कि परिजनों के अनुसार पड़ोस में रिश्तेदारी में आए कछवां मिर्जापुर निवासी शत्रुघ्न बिंद (28) ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान छत पर सो रहे भाई ने यह देख लिया। उसने अन्य औरतों को जगाया। परिजनों ने मौके पर आरोपी युवक को पकड़ लिया। लेकिन वह हाथ छुड़ाकर भागने में सफल हो गया। सुबह बालिका के परिजनों ने अलीनगर थाने में नामजद तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी विनय सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं किशोरी का मेडिकल भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed