फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Girl scorched after being struck by lightning

बिजली की चपेट में आकर युवती झुलसी

Sun, 22 Aug 2021 07:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
Girl scorched after being struck by lightning
चकरघट्टा थाना क्षेत्र के होरिला गांव में खेत में धान की रोपाई के दौरान बिजली की चपेट में आने से रीना (18) गंभीर रूप से झुलस गई। इस दौरान वहां काम कर रही अन्य महिलाओं ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर एकत्र हुए युवती के परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां स्थिति गंभीर होने पर उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के होरिला गांव में शिवबच्चन यादव की पुत्री रीना (18) पड़ोस महिलाओं के साथ रविवार को धान की रोपाई कर रही थी। दोपहर को बारिश के साथ बिजली चमकने लगी। खेत में काम कर रही महिलाएं संभल पाती तब तक बिजली की चपेट में आकर रीना (18) झुलस गई। इसके बाद वह खेत में ही बेहोश हो गई। इसके बाद रीना के परिवार वालों समेत अन्य लोग दौड़कर रीना के पास पहुंचे और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ ले गये। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार रीना के हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed