फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Girl's throat strangled to death in railway quarter

Chandauli News: रेलवे क्वार्टर में युवती की गला रेतकर हत्या

Tue, 27 Dec 2022 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Girl's throat strangled to death in railway quarter
नगर के लोको कॉलोनी में स्थित एक रेलवे क्वार्टर में सोमवार की देर शाम गला रेत कर एक युवती की हत्या कर दी गई। उसका शव चौकी पर पड़ा मिला। युवती के माता-पिता और भाई चकिया तिराहे पर स्थित दुकान पर थे। भाई के घर पहुंचने पर हत्या का पता चला। सूचना पर एसपी, एएसपी, सीओ पीडीडीयू नगर के साथ फोरेंसिंक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। आशंका है कि किसी परिचित ने ही युवती की हत्या की है।
विज्ञापन

मूल रूप से प्रयागराज के हंडिया निवासी मातादीन अपनी पत्नी सीमा देवी, बेटी खुशबू कुमारी और तीन बेटों के साथ नगर के लोको कॉलोनी में एक क्वार्टर में किराएदार के रूप में रहता है। वह चकिया तिराहे पर दाना भूनकर परिवार का पालनपोषण करता है। उसके दो बेटे शुभम और शिवम बेटे बाहर रहकर काम करते हैं। वहीं बेटी खुशबू (22) घर में रहती है। उसकी फरवरी में शादी होनी थी। सोमवार को मातादीन चकिया तिराहे स्थित दुकान पर था। वहीं शाम के वक्त उसकी पत्नी सीमा और छोटा बेटा विनय भी पहुंच गया। घर में खुशबू अकेली थी। उसकी तबीयत कुछ खराब थी। शाम सात बजे विनय बहन की तबीयत के बारे में जानने पहुंचा तो क्वार्टर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उसे शक हुआ। जब वह पीछे के दरवाजे पर गया तो वह बाहर से बंद मिला। अंदर जाकर देखा तो उसकी बहन चौकी पर कंबल ओढ़ कर लेटी थी। चौकी के नीचे खून था। जब उसने कंबल हटाया तो बहन मर चुकी थी। उसके गले पर धारदार हथियार से रेते जाने के निशान थे। वहीं छाती पर भी चोट के निशान थे।
विज्ञापन

शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। युवती की हत्या की सूचना पाकर अलीनगर थानाध्यक्ष एसपी सिंह, मुगलसराय कोतवाल संतोष श्रीवास्तव दल बल के साथ पहुंचे। सूचना पाकर एसपी अंकुर अग्रवाल, एएसपी विनय कुमार सिंह, पीडीडीयू नगर सीओ अनिरुद्ध सिंह ने भी मौका मुुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की गला रेत कर हत्या की गई है। सीने पर भी चोट के निशान है। प्रथम दृष्टया आशंका है कि किसी परिचित ने ही हत्या की है। हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच करेगी और जल्द से जल्द हत्यारे का खुलासा किया जाएगा। -अंकुर अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed