फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Girl dies, four injured in collision between truck and auto

Chandauli News: ट्रक और ऑटो की टक्कर में बच्ची की मौत, चार घायल

Mon, 09 Dec 2024 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Girl dies, four injured in collision between truck and auto
सकलडीहा। क्षेत्र के बथावर गांव के पास रविवार की शाम सकलडीहा-अलीनगर मार्ग पर ट्रक और ऑटो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इसमें ऑटो सवार छह साल की बच्ची की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, परिवार के तीन सदस्य और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बलुआ थाना क्षेत्र के नौदर गांव निवासी फैयाज अहमद की पत्नी सलमा बानो (40) अपने पुत्र जलाउद्दीन (22), पुत्री नरगिस (20) और बड़ी पुत्री सीमा की छह वर्षीय पुत्री अतिबा के साथ पड़ाव स्थित रिश्तेदारी में रिजर्व ऑटो से जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो गांव का ही मो. आमिर (35) चला रहा था। ऑटो के बथावर गांव के पास पहुंचते ही सामने से गिट्टी लदा ट्रक तेज रफ्तार में आ गया। इससे ऑटो अनियंत्रित हो गया और उसकी ट्रक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
हादसा इतना भयानक था कि ऑटो के परखचे उड़ गए। ऑटो में सवार लोगों की चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सको नें अतिबा को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, घायल सलमा, जलालुद्दीन, नरगिस और चालक आमीर की गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि दुर्घटना में बच्ची की मौत हो गई है और चार लोग घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed