फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   gave message of social distancing after mask distruibution

मास्क वितरित कर सोशल डिस्टेंसिंग के पालन का किया अनुरोध

Tue, 21 Apr 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
gave message of social distancing after mask distruibution
पीडीडीयू नगर/चकिया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला उपाध्यक्ष सौरभ चंद्रा के नेतृत्व में बैंकों के बाहर लाइन में लगे लोगों के बीच मास्क का वितरण किया। साथ ही उनसे लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का अनुरोध किया । कहा कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें और साफ5सफाई का वशेष ध्यान रखें। उन्होंने उपस्थित लोगों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराते हुए इसके फायदे भी बताए। इस अवसर पर अखिल सिंह अन्नू, सौरभ जायसवाल, अभिजीत यदुवंश, ऋषि चौहान, रंजीत कुमार, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं चकिया में कोरोना महामारी पर नियंत्रण के लिए देशभर में दूसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है। वायरस के संक्रमण से बचने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने सोमवार की शाम मास्क का वितरण कराया। इस दौरान उनके साथ सेक्टर संयोजक राजेश चौहान, संदीप मौर्य व प्रसन्ना गुप्ता भी रहे। कहा कि देश में चल रहे दूसरे चरण के लॉकडाउन का पार्टी कार्यकर्ता पालन करें और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री केयर फंड में कार्यकर्ताओं को भी सहयोग प्रदान करने की अपील की। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह, मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, मनोज जायसवाल, आशू गुप्ता, अरविंद मोदनवाल, विजय, कैलाशजायसवाल, राजकुमार सिंह, प्यारेलाल सोनकर सहित अन्य कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed