फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Gas leak

गैस रिसाव पर किया प्रदर्शन

Wed, 07 Sep 2016 01:53 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 07 Sep 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Gas leak
प्रदर्शन करते ग्रामीण।
 अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर एक के नई बस्ती लंका रोड स्थित बर्फ फैक्ट्री से अमोनिया गैस रिसने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को वार्डवासियों ने फैैक्ट्री के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। कहा कि गैस के रिसाव से आस पास रहने वाले वार्डवासियों के आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत भी पेश आ रही है। एसडीएम मुगलसराय सतेन्द्र सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आते ही जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन

 नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड एक अन्तर्गत नई बस्ती आलू मिल रोड पर आबादी के बीच एक बर्फ फैक्ट्री लगाये जाने और उससे अमोनिया गैस के रिसाव होने की शिकायत फैक्ट्री के पास में रहने वाले वासियो ने प्रदूषण बोर्ड के वाराणसी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय व जिलाधिकारी चंदौली से जरिए पत्र की थी। लेकिन कोई कार्यवाही न होने नाराज व अपनी सेहत के फ्रिकमंद वार्डवासियों के सब्र का बांध टूट गया और मंगलवार को पचास की संख्या में लोग फैक्ट्री के बाहर इकट्ठा हो गये। इसके बाद उन्होंने फैक्ट्री स्वामी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि आबादी के बीच बनी इस फैक्ट्री से बर्फ बनाने में इस्तेमाल होने वाली खतरनाक अमोनियां गैस का रिसाव होता है। जिससे क्षेत्र में लोगों का दम घुटने लगता है साथ आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत होने लगती है।  प्रदर्शन करने वालों में मो. जलील अंसारी, मुन्ना चौहान, ओमप्रकाश, जशीम अख्तर, गुड्डू सिंह, अशोक आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed