फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Garbage collection system started without preparation

Chandauli News: बिना तैयारी शुरू की कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था धड़ाम

Thu, 07 Nov 2024 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Garbage collection system started without preparation
पीडीडीयू नगर। मुकम्मल तैयारी और संसाधन के बिना पीडीडीयू नगर में शुरू की गई घर-घर कूड़ा उठान की व्यवस्था धड़ाम हो गई है। पालिका क्षेत्र में 16 हजार भवन पंजीकृत हैं लेकिन मात्र छह हजार घरों से कूड़े का उठान हो रहा है। बाकी लोग सड़कों और गलियों में कूड़ा फेंक रहे हैं। नगर पालिका के अधिकारी संसाधनों का रोना रो रहे हैं। कहना है कि कूड़ा उठान के लिए 60 ट्रालियों की जरूरत है लेकिन नगर पालिका के पास सिर्फ 25 ट्रालियां हैं। इससे नगर में गंदगी फैल रही है।
विज्ञापन


घर-घर से कूड़ा उठान के लिए नगर पालिका की ओर से निजी कंपनी से करार किया गया है। नगर पालिका की ओर से निजी कंपनी को संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे वहीं कंपनी के कर्मचारी नगर पालिका क्षेत्र में लोगों के दरवाजे पर जाकर से घरों से कूड़ा एकत्र करेंगे। इसके एवज में नगर पालिका गृहस्वामियों से पचास रुपये शुल्क भी वसूलेगी। लेकिन संसाधन के अभाव में सभी घरों से कूड़े का उठान नहीं हो पा रहा है। विभागीय आंकड़ों के नगर पालिका क्षेत्र में 16 हजार से अधिक भवन पंजीकृत है। जबकि वर्तमान में कंपनी की ओर से लगभग छह हजार घरों से कूड़ा एकत्र किया जा रहा है। हर घर से कूड़ा उठाने के लिए अभी 30 ट्रालियों की जरूरत है। सूत्रों के अनुसार नगर पालिका की ओर से नगर के 25 में 24 वार्डो में घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र किये जाने का दावा किया रहा है।
विज्ञापन




इनसेट

रोज निकलता है 49 टन कचरा
पीडीडीयू नगर। नगर के 25 वार्डो में लगभग डेढ़ लाख की आबादी रहती है। रोज करीब 49 टन कचरा निकलता है। जिसे छोटी गाड़ियों से अलग-अलग जगह पर इकट्ठा किया जाता है। इसके बाद डंपर में भरकर कचरा निस्तारण केंद्र ले जाया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एक-दो महीने में जरूरी संसाधन निजी कंपनी को उपलब्ध करा दिए जाएंगे। लोगों से अपील है सड़क पर कूड़ा न फेंके। - सोनू किन्नर, नगर पालिका अध्यक्ष, पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed