फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ganga's water level increased by three feet in the last twenty four hours

पिछले चौबीस घंटे में तीन फुट बढ़ा गंगा का जलस्तर

Sun, 01 Aug 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Ganga's water level increased by three feet in the last twenty four hours
चहनियां। पहाड़ों पर हो रही बारिश के बाद गंगा का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले चौबीस घंटे में तीन फुट गंगा का जल स्तर बढ़ा है। तटवर्ती इलाके के लोगों के अनुसार प्रतिघंटे दो सेमी की रफ्तार से जल स्तर बढ़ने का सिलसिला जारी है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार शनिवार की शाम गंगा का जल स्तर साठ मीटर रहा। इस तरह अभी खतरे के निशान से गंगा दस मीटर नीचे बह रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गंगा का जल स्तर 59 मीटर था जबकि शनिवार को जल स्तर 60 मीटर हो गया। जिले में गंगा के खतरे का निशान 70 मीटर पर है। अभी भी दो सेमी की रफ्तार से जल स्तर बढ़ रहा है। जल स्तर बढ़ने से गंगा के तटवर्ती गांव भूपौली, डेरवा, महड़ौरा, कावर, पकड़ी, महुअरीया, विशापुर, महुआरी, सराय, बलुआ, डेरवा, महुअर, जुड़ा हरधन, गंगापुर, पुरा विजयी, पुरा गनेश, सोनवरसा, टांडा कला, महमदपुर, सरौली, जमालपुर, बड़गांवा, शेरपुर, सरैया, हसनपुर, तिरगाव, भूसौला, मकुंदपुर, नादी, निधौरा, सहेपुर सहित विभिन्न गांवों में कटान शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed