फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ganga growing The danger

खतरे के निशान की ओर बढ़ रही गंगा

Sat, 13 Aug 2016 01:24 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 13 Aug 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Ganga growing The danger
बांध में बढा पानी
गंगा का पानी जिले में तटवर्ती गांवों के खेतों तक पहुंच गया है। जिस रफ्तार से गंगा का जल स्तर बढ़ रहा है, उससे घरों तक पानी पहुंचने में समय नहीं लगेगा। वर्तमान समय में जिले में जलस्तर खतरे के निशान से मात्र एक मीटर नीचे है। सबसे अधिक परेशानी चारे को लेकर होने वाली है। जिला प्रशासन के अनुसार गंगा के जल स्तर पर निगाह रखी जा रही है और बाढ़ से निपटने के पूरे इंतजाम हैं।
विज्ञापन

 पिछले चौबीस घंटे में गंगा का जल स्तर 52 सेमी ब़ढ़ा है। वर्तमान में गंगा का जल स्तर 71.16 सेमी है। जबकि जिले में गंगा के खतरे का निशान 71.26 है। प्रति घंटे गंगा के जल स्तर में तीन सेमी की बढ़ोत्तरी हो रही है। इससे तटवर्ती गांव के लोग भयभीत हैं। दुलहीपुर के कुंडा कला, कुंडा खुर्द, मवैया,  छेमिया, भिसौडी आदि में पानी बढ़ रहा है। इसी तरह चहनियां क्षेत्र में बलुआ  गंगा घाट, तीरगांवां गंगा घाट पर पानी बढने से खलिहानों में पानी घुसने  लगा है। टांडा कला के मुस्तफाबाद, चकबोलन, मुकुंदपुर गांव के खलिहान तक गंगा का पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन

हसनपुर तिरगांवा के खेतों तक पानी पहुंचने से मुश्किल हो रही है। गांव के उमाशंकर, गौरीशंकर, जंगबहादुर, धीरेन्द्र, जीतेन्द्र, दीपक, हरगोविंद, अजीत आदि ने बताया कि गांव के लोग पशुओं का चारा काट कर एकत्र कर रहे हैं। चहनियां   विकास खंड के महरौड़ा, बलुआ, महुआरी, पूरा गनेश, पूरा   विजयी, हसनपुर,  मिश्रपुर सहित अन्य गांवों के सिवान में पानी पहुंचने लगा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed