फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fruits and vegetables have disappeared from the market; people are ordering them online at high prices.

Chandauli News: बाजार से फल-सब्जी गायब, महंगे दाम पर ऑनलाइन मंगा रहे लोग

Sun, 20 Sep 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Fruits and vegetables have disappeared from the market; people are ordering them online at high prices.
पीडीडीयू नगर के सब्जी मंडी में धरने को संबो​धित करते सपा नेता चंद्रशेखर यादव। संवाद
पीडीडीयू नगर। तीन सूत्री मांगों को लेकर फल-सब्जी व्यवसायियों की बेमियादी हड़ताल दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रही। दो दिन से कारोबार ठप रहने के कारण करीब आठ करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है। इस दौरान करीब 320 टन फल और सब्जियों की आपूर्ति ठप रही। इससे बाजार में फल-सब्जी की किल्लत हो गई है और लोग महंगे दाम पर ऑनलाइन मंगा रहे हैं।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर सब्जी मंडी में रोज 60 पिकअप से 140 टन सब्जी और 20 टन फल आता था। हड़ताल की वजह से फल और सब्जी की आवक बाजार में बंद है। रोजाना चार करोड़ का कारोबार होता था, जो पूरी तरह से ठप है। शनिवार को मुख्य सब्जी मंडी से लेकर मोहल्लों में लगने वाली दुकानें बंद रहीं और ठेले गायब थे। मंडी में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। कारोबारियों की हड़ताल का असर अब आम लोगों की रसोई तक पहुंचने लगा है। लोग पड़ाव और रामनगर का रुख कर रहे हैं। कई परिवार ऑनलाइन फल-सब्जियां मंगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

----------------
ऑनलाइन खरीदारी में पांच रुपये तक का अंतर
मंडी और फुटकर बाजार बंद होने के कारण नगर के लोगों ने ई-कॉमर्स एप और वेबसाइट का सहारा लिया। लोगों का कहना है कि ऑनलाइन मंगाई गई कई सब्जियां स्थानीय बाजार की अपेक्षा दो से पांच रुपये तक महंगी पड़ रही हैं। इसके अलावा डिलीवरी के लिए इंतजार भी करना पड़ रहा है। हालांकि, घर बैठे जरूरत की सब्जी मिलने के कारण लोग मजबूरी में ऑनलाइन खरीदारी कर रहे हैं।फल-सब्जी व्यवसायी एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी नारायण सोनकर ने कहा कि तीन सूत्री मांगों का समाधान होने तक हड़ताल जारी रहेगी। मांगों पर ठोस निर्णय के बाद ही हड़ताल समाप्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
इनसेट :
व्यापारियों की मांग का किया समर्थन
फल एवं सब्जी व्यवसायी वेलफेयर एसोसिएशन की स्थायी उपमंडी और वेंडिंग जोन के कारोबारियों की हड़ताल को सपा नेता चंद्रशेखर यादव ने अपना समर्थन दिया है। शनिवार को व्यापारियों के बीच पहुंचे चंद्रशेखर ने कहा कि छोटे व्यापारी और फुटकर विक्रेता वर्षों से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। सड़क किनारे कारोबार करने वालों व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराया जाना चाहिए। इस दौरान तस्लीम अंसारी, लल्लू बियार, महेंद्र माही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed