फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Friends called him for a walk in the evening, the body of the young man was found in the field in the morning

Chandauli News: शाम को टहलने के लिए दोस्तों ने बुलाया, सुबह खेत में मिली युवक की लाश

Thu, 03 Apr 2025 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Friends called him for a walk in the evening, the body of the young man was found in the field in the morning
धानापुर। कस्बे में स्थित बौरहवा बाबा से कुसम्ही जाने वाले मार्ग पर एक खेत में बुधवार की सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक को दोस्तों ने मंगलवार की शाम फोन कर टहलने के लिए बुलाया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के भाई ने तीन नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी मुमताज के पुत्र इरफान को मंगलवार की रात आठ बजे मोहल्ले के कुछ दोस्तों ने फोन कर बुलाया था। इसके बाद सभी टहलने निकल गए थे। देर रात तक इरफान के वापस नहीं आने पर परिजन उसे ढूंढने लगे। बुधवार को सुबह करीब पांच बजे गांव के कुछ लोग टहलने निकले तो खेत में पड़े इरफान को देख सन्न रह गए। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक के चेहरे और सिर पर चोट के निशान थे। इरफान पांच भाई और चार बहनों में सबसे छोटा था। वह सवारी गाड़ी चलाकर परिवार के लोगों की मदद करता था। चर्चा है कि इरफान गलत संगत में पड़कर अपने दोस्तों के साथ नशे का सेवन भी करने लगा था। उसकी मौत को लेकर कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह का कहना है कि इरफान के भाई अफजाल हाशमी की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार तीन नामजद और कुछ अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। कुछ युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed