फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Freight train stood for four hours at crossing due to technical fault

तकनीकी खराबी से क्रासिंग पर पौने चार घंटे खड़ी रही मालगाड़ी

Mon, 09 Nov 2020 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Freight train stood for four hours at crossing due to technical fault
चंदौली ‌स्थित सैयदराजा के सराय मोहल्ला रेलवे फाटक के पास मालगाड़ी के पहिया की मरम्मत करते कर्मच? - फोटो : CHANDAULI
सैयदराजा। पं. दीनदयाल उपाध्याय-गया रेल रूट पर स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को मालगाड़ी के पहिए में तकनीकी खराबी आ गई। इससे तीन पहिए जाम हो गए और गाड़ी डाउन लाइन पर पौने चार घंटे तक खड़ी रही। मौके पर पहुंची इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने गड़बड़ी को दूर कर मालगाड़ी को करीब शाम पौने चार बजे आगे के लिए रवाना किया। इस दौरान मुख्य बाजार और मुहल्ला सराय क्रासिंग का गेट बंद हो गया और आवागमन ठप हो गया। इससे दोनों मार्गों पर लंबा जाम लग गया और लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय से खाली दो मालगाड़ियों को जोड़कर चालक झारखंड के बरवाडीह जा रहा था। दोपहर 12.05 बजे मालगाड़ी के दूसरे इंजन से 13वें डिब्बे के पहिए से चिंगारी निकलने लगी। यह देख कर गार्ड अजित रंजन किशोर ने चालक को सूचित किया और मालगाड़ी को रोक दिया गया। 144 बोगी के मालगाड़ी के रुकने से सैयदराजा नगर के मुख्य बाजार क्रांसिंग 72 बी और मुहल्ला सराय फाटक 73 बी से आवागमन बंद हो गया। बाजार के क्रासिंग बंद होने से क्षेत्र के 12 से अधिक गांवों के लोगों को आने जाने में दोपहर बाद से शाम चार बजे तक परेशानी उठानी पड़ी। वहीं सूचना पाकर प. दीनदयाल उपाध्याय से कैरेज एंड वैगन के सुपरवाइजर के नेतृत्व में टीम सैयदराजा पहुंची। गड़बड़ी को दूर करने में टीम को पौने चार घंटे लग गए। सीनियर डीईई श्रवण कुमार ने बताया कि तीन चक्के में कार्बन लगने से ब्रेक बाइडिंग जाम हो गया था। इससे पहिए से चिंगारी निकलने लगी थी। तकनीकी टीम ने गड़बड़ी को दूर किया। इसके बाद 3.45 बजे मालगाड़ी आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

सैयदराजा। स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप मालगाड़ी के पहिए में आई तकनीकी खराबी के चलते गेट बंद होने से इलाके के 10 से अधिक गांवों के लोग चार घंटे से अधिक समय तक परेशान रहे। बाजार आने और यहां से गांव लौटने वालों को करीब पांच किमी का अधिक चक्कर लगाना पड़ा। इलाके के छतेम, दूधारी, फेसूड़ा, तेंदुहान सहित दस से अधिक गांव के लोगों को बाजार आने और बाजार से वापस जाने में दिक्कत हुई। इसी तरह सराय मुहल्ला क्रासिंग बंद होने से छत्रपुरा और मिश्रपुुरा के लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। पैदल चल रहे कुछ लोग तो जान जोखिम में डालकर मालगाड़ी के नीचे से और ऊपर से पार करने लगे। वही दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को पांच किमी का अधिक चक्कर लगाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैयदराजा। पीडीडीयू जंशन से गया रेल रूट पर मालगाड़ी के खराब होने से कोई गाड़ियां प्रभावित नहीं हुई। कारण की इस रूट पर तीन लाइन होने के चलते अन्य ट्रेनों को निकाल दिया गया। वहीं कोरोना के चलते ट्रेनों की संख्या भी कम है इससे परिचालन प्रभावित नहीं हुआ।
रिपोर्ट-महताब खां राजू
संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-1600
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed