फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Freezing rain, farmers worried

बारिश और पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड, घरों में दुबके लोग

Fri, 20 Nov 2020 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Freezing rain, farmers worried
पीडीडीयू नगर/इलिया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को झमाझम बारिश हुई । जिससे ठंड बढ़ गई और किसानों को फसलों के खराब होने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

सुबह बादल छाए रहे। सुबह के सात बजे के लगभग कई स्थानों परबूंदाबांदी भी हुई। छिटपुट बारिश के साथ चल रही तेज पछुआ हवा ने ठंड बढ़ाने के सहायता की। बारिश के कारण लोगों ने घरों में ही रहना उचित समझा। हालांकि कुछ घंटे बाद धूप निकली। वहीं शाम के बाद एकबार फिर ठंड में इजाफा हुआ। रात में जिले के कई क्षेत्रों में लगभग एक घंटे झमाझम बारिश हुई। इस बारिश से किसानों को फसलों के खराब होने की चिंता सताने लगी है। जिले अभी धान की कटाई चल रही है। खेतों में घान की खड़ी फसलें हैं। बारिश के कारण सूख रही फसलें नरम हो जाएंगी और खेत में गिर जाएंगी। जिससे उपज प्रभावित होगा।
विज्ञापन

वहीं इलिया क्षेत्र में सुबह से ही चल रही पछुआ हवा ने ठंड बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार की सुबह मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह के पांच बजे से ही बारिश आरंभ हो गई जो आठ बजे तक होती रही। इसके बाद बारिश तो रुक गई लेकिन ठंडी पछ़आ हवा ने इलाके को अपनी आगोश में ले लिया। ठंडी हवा से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed