फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Four teachers including headmaster absent, answers sought

Chandauli News: हेडमास्टर समेत चार शिक्षक गैरहाजिर, मांगा जवाब

Thu, 19 Sep 2024 06:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Four teachers including headmaster absent, answers sought
नौगढ़। क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण करने बीईओ सुरेंद्र प्रताप सहाय पहुंचे तो कई शिक्षक बिना सूचना के गैरहाजिर थे। इस पर उन्होंने हेडमास्टर समेत चार अध्यापकों और दो शिक्षामित्रों से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट बीएसए को भेज दी है।
विज्ञापन

बीईओ सबसे पहले कंपोजिट विद्यालय मझगावां नई बस्ती पहुंचे। यहां हेड मास्टर लक्ष्मीकांत सिंह और सहायक अध्यापक रणविजय सिंह, आनंद विश्वकर्मा बगैर किसी सूचना के व कंपोजिट विद्यालय मझगांई में सहायक अध्यापक ओमप्रकाश जायसवाल, शिक्षा मित्र उदयनाथ अनुपस्थित मिले। कंपोजिट विद्यालय शमशेरपुर में तैनात सहायक अध्यापक संदीप कुमार बिना अवकाश के अनुपस्थित मिले। कंपोजिट विद्यालय मझगावां नई बस्ती में शिक्षामित्र गुलाब राम, आजाद सिंह, ममता और उषा देवी बगैर किसी सूचना के गायब मिले। कालम खाली देख बीईओ ने हेड मास्टर लक्ष्मीकांत सिंह काफी को फटकार लगाई।
विज्ञापन

वहीं प्राथमिक विद्यालय विजयडीह में शिक्षामित्र बिजवंती देवी और विनोद कुमार बिना किसी सूचना के अनुपस्थित थे। एबीएसए ने ड्यूटी से गायब शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगते हुए बीएसए को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed