फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Four policemen suspended in a video transaction case with a truck driver

ट्रक चालक से लेन-देन के वीडियो मामले में चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

Fri, 14 May 2021 06:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
Four policemen suspended in a video transaction case with a truck driver
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में पीआरवी 3121 के चालक द्वारा ट्रक चालक से लेने-देन किये जाने के मामले में शुक्रवार को एसपी ने अमित कुमार ने पीआरवी पर तैनात दो महिला कांस्टेबल समेत चालक और एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर इसकी जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंप दी है। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में नो इंट्री के नाम पर वसूली का खेल काफी पुराना है। नो इंट्री खुलने के बाद बालू, गिट्टी व कोयला लदे ट्रकों के सड़क से गुजरने के दौरान विभिन्न चौराहों पर जमकर वसूली होती है। अधिकारियों के नाम पर ट्रक चालकों पर धौंस भी जमाई जाती है। किसी लिखित आदेश के बिना फरमान जारी किया जाता है कि कौन-कौन से सामानों से लदे ट्रक रात में नो इंट्री खुलने के बाद नगर से गुजरेंगे। बृहस्पतिवार को ट्रक चालक और पीआरवी चालक के बीच लेन देन का वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हुआ। वीडियो के वायरल होते ही अधिकारी सकते में आ गये। वहीं दूसरी तरफ पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने इस वीडियो को ट्वीट भी किया। इसके साथ ही मामले में कार्रवाई के लिए आईजी ने ट्वीट कर जानकारी दी। एसपी अमित कुमार ने शुक्रवार को पूरे प्रकरण में कार्रवाई करते हुए पीआरवी 3121 पर तैनात हेड कांस्टेबल रामजनम यादव, चालक कांस्टेबल अजय सिंह, महिला कांस्टेबल माधुरी, किरन सरोज को निलंबित कर इसकी जांच अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम को सौंप दी है। एसपी के अनुसार जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed