{"_id":"68bddade1fd84e18d00a8c17","slug":"four-people-injured-in-road-accidents-chandauli-news-c-189-1-svns1012-136103-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग हुए घायल
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाने के अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग जख्मी हो गए। नसीरपुर पट्टन गांव के समीप शनिवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर मे तीन जख्मी हुए। वहीं सैदपुरा गांव के समीप ट्रक के धक्के से एक व्यक्ति जख्मी हो गया। घायलों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
क्षेत्र के नसीरपुर पट्टन गांव निवासी जितेंद्र कुमार (25), दीपक शर्मा (32) अपनी बाइक से अलीनगर की तरफ जा रहे थे। वहीं धूस खास गांव निवासी आर्यन मिश्रा उर्फ बुलबुल (25) और शिवम मिश्रा (24) नसीरपुर पट्टन गांव की तरफ जा रहे थे। दोनों जैसे ही नसीरपुर पट्टन गांव के समीप स्थित कुटिया के पास पहुंचे कि आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इस घटना में जितेंद्र, दीपक और आर्यन मिश्रा घायल हो गए
। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। अलीनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि तीनों घायलों की हालत में सुधार हो रहा है। वहीं मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सैदपुरा गांव के समीप रविवार को रिंग रोड के अंडर पास से गुजर रहे बसनी गांव निवासी मोटरसाइकिल सवार राजेंद्र प्रसाद (45) ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में राहगीरों ने इलाज के लिए एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोगवार पर भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ट्रक सहित चालक को पकड़ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। मुगलसराय कोतवाल गगन राज सिंह ने कहा कि ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।