फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Four including BJP's Mandal Vice President were declared dead

लापरवाह अधिकारियों का कृत्य, भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष समेत चार को घोषित कर दिया मृत

Fri, 27 May 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Four including BJP's Mandal Vice President were declared dead
पीडीडीयू नगर। जिले में अधिकारियों के लापरवाही के कई किस्से पहले भी सामने आ चुके हैं। नया मामला चहनिया विकासखंड के रमौली गांव का है। जहां के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सहित चार लोगों को अधिकारियों ने एक वर्ष पहले ही मृत घोषित कर दिया है। जिसके चलते इन लोगों को पिछले एक वर्ष से वृद्धा पेंशन का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। सीडीओ और जिलाधिकारी के पास गुहार लगाने के बाद भी अभी तक कुछ भी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

चहनिया विकासखंड के रमौली गांव के निवासी और भाजपा के चहनिया मंडल के उपाध्यक्ष राधेश्याम मौर्या(65), राजनाथ (70), भोखन (65), शांति देवी (68) को पंचायत और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों ने एक वर्ष पहले ही मृत घोषित कर दिया है। अधिकारियों की रिपोर्ट में मृत बताए जा रहे भाजपा के मंडल अध्यक्ष राधेश्याम मौर्या ने बताया कि मुझे एक अप्रैल 2021, राजनाथ को एक मार्च 2021 को, भोखन को एक जनवरी 2021 और शांति देवी को एक जनवरी 2021 को मृत घोषित कर दिया गया है। जबकि हम चारो अभी जिंदा हैं। छह महीने तक जब हमें वृद्धा पेंशन नहीं मिला तो हम लोगों ने पहले पंचायत, फिर ब्लॉक और बाद में जिला मुख्यालय पर कई दिन तक चक्कर लगाए लेकिन कोई अधिकारी स्पष्ट और सही जवाब नहीं दे सके। फिर समाज कल्याण अधिकारी से आरटीआई के माध्यम से सूचना गई। जिसमें उन्होंने वह पत्र भेजा जिसमें हम चारों को मृत घोषित कर दिया गया था। इस पत्र में ग्राम सचिव, एडीओ समाज कल्याण के हस्ताक्षर थे। हमने इसकी शिकायत बीडीओ से की पर कार्रवाई न होने पर 22 अप्रैल 2022 को सीडीओ के माध्यम से जिलाधिकारी को पत्र दिया। जिसके बाद 15 दिन पहले समाज कल्याण अधिकारी गांव आए और चारों लोगों से मुलाकात की। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। राधेश्याम मौर्या ने कहा कि यह कार्य पंचायत और ब्लॉक स्तरीय कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से हुआ है। हम लोगों के जीवित रहते ही हमें मृत घोषित करने का यह कार्य अपराध है। हम डीएम से मांग करते हैं कि ऐसे अधिकारियों की जांच कराकर इन पर विधिक कार्रवाई करें।
विज्ञापन

ऐसा है तो इन लोगों का नाम तत्काल जोड़ा जाएगा। जो भूल हुई है उसे सुधारा जाएगा। इससे पहले भी एक शिकायत मिली थी जिसका सुधार करा दिया गया है।-अजीतेंद्र नारायण, सीडीओ, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed