{"_id":"6acbeb6300ac81ea780a69c3","slug":"four-female-students-fainted-during-an-athletics-competition-one-in-critical-condition-hospitalized-chandauli-news-c-189-1-svns1010-156072-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चार छात्राएं बेहोश एक की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चार छात्राएं बेहोश एक की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती सितारा बनो। संवाद
पीडीडीयू नगर। नगर के इंडियन इंस्टीट्यूट खेल मैदान में रविवार को आयोजित दो दिवसीय 28वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अव्यवस्थाएं भारी पड़ीं। ट्रैक पर दौड़ते समय चार छात्राएं बेहोश होकर गिर पड़ीं। आरोप है कि मैदान में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था नहीं थी।
एक छात्रा सितारा बानों की हालत गंभीर होने पर उसे राजकीय महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज चल रहा है। वहीं, रनिंग ट्रैक पर कंकड़, गंदे शौचालय और चेंजिंग रूम में अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए खिलाड़ियों ने नाराजगी जताई।
प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने ध्वजारोहण, मार्च पास्ट की सलामी और मशाल जलाकर किया। जिला क्रीड़ा सचिव अरुण कुमार के अनुसार, प्रतियोगिता में 22 विद्यालयों के लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। हालांकि, अव्यवस्थाओं ने खिलाड़ियों की सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए। दौड़ प्रतियोगिता के दौरान नेशनल इंटर कॉलेज की शिवांगी यादव, सानिया और गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की सितारा बानो व काजल के बेहोश हो गईं। शिवांगी यादव ने बताया कि दौड़ के दौरान उसे चक्कर आया और वह गिर पड़ी। कहा कि तेज धूप और खाली पेट दौड़ने के कारण परेशानी हुई।
विज्ञापन
वहीं, सितारा बानो के बेहोश होने के बाद मौके पर उपचार नहीं मिलने की बात सामने आई। आरोप है कि मैदान पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था नहीं थी। करीब 25 मिनट इंतजार के बाद उसे राजकीय महिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उधर, जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. चंद्रमणि ने बताया सितारा बानो को कमजोरी हो गई थी। उसे ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है। रात 10 बजे तक उसे डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।