फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Foundation stone laid for garbage dump in Ilya town

Chandauli News: इलिया कस्बा में कूड़ा घर की रखी गई आधारशिला

Sun, 22 Jan 2023 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid for garbage dump in Ilya town
इलिया। स्थानीय कस्बा के निवासियों को अब कूड़ा इधर-उधर नहीं फेंकना पडे़गा। गांव को साफ सुथरा एवं कूड़ा मुक्त बनाने के लिए कूड़ा घर के निर्माण के लिए रविवार को आधारशिला रखी गई। कूड़ाघर का शिलान्यास पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने किया। ग्राम पंचायत इलिया के अंतर्गत आने वाले चौबहा में ग्राम पंचायत की भूमि को गांव के ही दो लोगों ने कब्जा किया गया था। इसे ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह ने भूमि को कब्जे से मुक्त कराया। इसके बाद कूड़ा घर बनाने की योजना को मूर्त रूप दिया जाएगा। 1400 स्क्वायर फीट की भूमि में दस लाख की लागत से कूड़ा घर बनाए जाने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ के मौजूदगी में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने इसका विधिवत शिलान्यास किया। इसके पहले गांव का कूड़ा जगह-जगह फेंका जाता रहा है। अब कूड़ा अमृत सरोवर के समीप स्थित नेफड़ की ओर से निर्मित कूड़ा स्टोर में एकत्र किया जाएगा। इससे एक सप्ताह के अंदर में ई-रिक्शा के माध्यम से कूड़ा घर में फेंका जाएगा। नेफड की ओर से पिछले महीने ही दो कूड़ा स्टोर का निर्माण किया गया है। ग्राम पंचायत द्वारा दो ई रिक्शा भी स्थायी रूप से लिया जा चुका है। जो स्टोर किए गए कूड़ा को कूड़ा घर में फेंकने का काम करेगा। ई-रिक्शा को संचालित किए जाने की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह को दिया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ, ग्राम प्रधान सुरेंद्र गुप्ता, सेक्रेटरी चंद्रजीत सिंह, आनंद सिंह साहब, सतीश गुप्ता, मुन्नू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed