फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee remembered

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया

Sun, 16 Aug 2020 07:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee remembered
पीडीडीयू नगर। भारतीय राजनीति के युगपुरुष भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पुण्य तिथि पर उन्हें याद किया गया। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न संगठनों ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर हुई गोष्ठी में अटल बिहारी वाजपेयी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। नगर के काली महाल में सभासद जितेन्द्र गुप्ता के आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में जितेन्द्र गुप्ता ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जैसा राजनीतिक पुरुष बिरले ही पैदा होता है। अटल बिहारी वाजपेयी ऐसे राजनीतिज्ञ थे, जिनका हर कोई मुरीद रहा। दुश्मन भी अटल बिहारी से सीख लेते थे। हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर महेन्द्र चौहान,सोम प्रकाश (पापु), मनोज जायसवाल रहे। कंदवा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के इमिलिया गांव में हरीश सिंह के आवास पर रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।इस दौरान लोगों ने उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री हरीश सिंह, राम अवतार सिंह,सतीश सिंह,अमरेंद्र प्रताप सिंह, नथुनी प्रसाद जायसवाल रहे। कमालपुर संवाददाता के अनुसार भारतीय जनता पार्टी सैयदराजा विधानसभा कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी को पुण्यतिथि पर याद किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर गणेश अग्रहरि, श्यामसुंदर सिंह, विकास गुप्ता, संजय मिश्रा,सोनू गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed